एक बटा पार्क में दीपावली स्नेह मिलन की धूम, हाउजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। एक बटा विकास समिति की ओर से एक बाटा पार्क में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपावली की खुशियां आपस में साझा करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
समिति  अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना ने बताया की  कार्यक्रम में हाउजी सहित अनेक मनोरंजक खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
समारोह के अंत में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम ने क्षेत्रवासियों को एक मंच पर एकत्रित होकर दीपावली की खुशियां मनाने और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश पोखरना ने किया.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!