स्वस्थ एवं शिक्षित बालिकाओं से ही सुखी समाज का निर्माण : खंडूजा
उदयपुर, 6 अप्रैल। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में राम नवमी पर रविवार को हिरन मगरी सेक्टर - 4 स्थित मानव मंदिर में प्रातः शुभ मुहूर्त में 501 दिव्यांग कन्याओं के पूजन के साथ दुर्गाष्टमी महानुष्ठान संपन्न हुआ। ये बालिकाएं विभिन्न प्रान्तों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग प्राप्त करने नवरात्रि के दौरान परिजनों के साथ संस्थान में आई थी। मुख्य अतिथि इंगरसोल रैंड इंडिया, अहमदाबाद के प्रबन्ध निदेशक सुनील खंडूजा, रेनू खंडूजा, गौरल खंडूजा, संस्थान संस्थापक कैलाश ‘मानव’, कमला देवी अग्रवाल व अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर अनुष्ठान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंडूजा व…
