पनाशे 2025-एसपीएसयू में प्रतिभा और उत्साह का भव्य उत्सव सम्पन्न
उदयपुर। सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू), उदयपुर में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी, प्रबंधन, खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव पनाशे-2025 का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन छात्र परिषद एवं छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत एक रक्तदान शिविर से हुई, जो विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना। इस शिविर का उद्घाटन कर्नल प्रकाश, कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पृथ्वी यादव द्वारा किया गया। दोनों ने छात्रों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद परिसर में छह तकनीकी प्रतियोगिताएं और दो प्रबंधन गतिविधियाँ…
