रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली : हजारे श्रद्धालु उमड़े
शनिवार देर रात भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन खेरवाड़ा, समीपवर्ती गांव करावाड़ा, डेचरा, गोडवा,आड़ीवली, पहाड़ा, सरेरा, घाटी, थाना,नगर, डेरी, महुड़ी आदि रामराज परिवार के सानिध्य में प्रति वर्ष के अनुसार गौरवमयी परंपरा के अनुरूप विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कई झांकियां सुसज्जित रहीं। शोभायात्रा मार्ग पूर्णतया भगवा मय नजर आया तो युवाओं ने जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। सर्व सम्प्रदाय के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत गुलाबदास महाराज के निर्देशन एवं नेतृत्व में शोभायात्रा ने गांव करावाड़ा के बाबा रामदेवजी मंदिर से प्रातः नौ बजे आशापुरा माताजी मंदिर डेचरा के लिए प्रस्थान किया।…
