सुरों की मंडली संस्था की महिला विंग ने रचा इतिहास
इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, 225 महिलाओं ने लगातार चार घंटे तक दी रिले सिंगिंग प्रस्तुति : मुकेश माधवानी उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था सुरों की मंडली ने अपनी प्रतिभा और सामूहिक संगीत साधना का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। संस्था की महिला विंग ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे उदयपुर और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा से संगीत…
