शाला दर्पण पोर्टल पर स्थिति सुधार गंभीरता से किए जाएं प्रयास – जिला कलक्टर
जिला निष्पादन समिति की बैठक उदयपुर, 30 अप्रेल। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादक समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। बैठक में जिले की शिक्षण व्यवस्था से जुडे़ विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। जिला कलक्टर मेहता ने विशेष रूप से शाला दर्पण पोर्टल की रैंकिंग में सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया। शाला दर्पण रैंकिंग के लिए निर्धारित मानकों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (सीबीईओ) को ब्लॉकवार रोडमैप तैयार करने और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटड़ा और सलूम्बर सीबीईओ…
