Udaipur News

श्री महाकालेश्वर मंदिर पर पाटोत्सव

श्री महाकालेश्वर मंदिर पर पाटोत्सव

उदयपुर, 30 अप्रैल : श्री महाकालेश्वर मंदिर पर पाटोत्सव बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में हुआ। महाकालेश्वर ट्रस्ट के सचिव चंद्रशेखर दाधीच ने बताया कि प्रातः काल से पूजा अर्चना, हवन, यज्ञ, महा आरती के बाद अभिजीत मूहर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वज पताका धराई गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर परशुरामजी की आरती महर्षि दधीचि सेवा संस्थान की ओर से की गई। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेज सिंह सरूपरिया, दधीचि संस्थान के अध्यक्ष सुधीर जोशी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री राधेश्याम दाधीच, ओम प्रकाश पाटोदिया, हेमंत दाधीच सहित…
Read More
विप्र फाउण्डेशन द्वारा चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव दिवस पर हवन, पूजन, महाआरती एवं महाप्रसादी कार्यकम सम्पन्न

विप्र फाउण्डेशन द्वारा चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव दिवस पर हवन, पूजन, महाआरती एवं महाप्रसादी कार्यकम सम्पन्न

उदयपुर । 30 अप्रैल, 2025। चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले 5 दिवसीय कार्यक्रम के पाँचवें दिवस भगवान श्री परशुराम जी प्रतिमा स्थल वल्लभाचार्य पार्क सेक्टर 11 पर विप्र फाउण्डेशन की दक्षिणांचल समिति एवं चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति के संयुक्त संयोजन में हवन, पूजन, महाआरती एवं महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दक्षिणांचल समिति से श्यामसुन्दर मोड़, गोविन्द त्रिवेदी, राजेन्द्र आमेटा, विष्णु पालीवाल, तारा मोड़, संगीता व्यास एवं चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति से अध्यक्ष प्रेमशंकर चौबीसा, महासचिव हरीश चौबीसा, भूपेश चौबीसा, मधुश्याम चौबीसा, मनोहर चौबीसा द्वारा विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों का पगड़ी व उपरणा…
Read More
दृष्टि दोष ही दुःख का कारण : प्रशांत अग्रवाल

दृष्टि दोष ही दुःख का कारण : प्रशांत अग्रवाल

कार्यक्रम 'अपनों से अपनी बात' उदयपुर 30 अप्रैल। आज मनुष्य बाहृय जगत को देख रहा है लेकिन अपने स्वयं को नहीं देख पा रहा। उसका यही दृष्टिदोष उसके दुःख का कारण है।  जिसने अपने को जान लिया, वह सम्माननीय हो गया।' 'यह बात नारायण सेवा संस्थान के मानव मंदिर में आयोजित 'अपनों से अपनी बात' श्रृंखला में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि समाज में उसी व्यक्ति का आदर होता है, जो दूसरों के लिए त्याग करता है। ईर्ष्या, राग-द्वेष, लोभ -लालच, धन और अभिमान को जिसने अपने से परे धकेल दिया, वहीं सजग व्यक्ति है और ऐसा…
Read More
आध्यात्मिक साधना के साथ हुआ उदयपुर हार्टफूलनेस आश्रम का उद्घाटन

आध्यात्मिक साधना के साथ हुआ उदयपुर हार्टफूलनेस आश्रम का उद्घाटन

उदयपुर 30, अप्रैल। श्री रामचंद्र मिशन के संस्थापक गुरु पूज्य श्री बाबूजी महाराज के 126 में जन्म दिवस के उपलक्ष में कन्हा शांति वनम हैदराबाद आश्रम से अध्यक्ष एवं विश्व मार्गदर्शक श्री कमलेश  डी पटेल - दाजी ने उदयपुर केंद्र के नवनिर्मित आश्रम भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया. उदयपुर केंद्र समन्वयक डॉ राकेश दशोरा ने बताया कि इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था के मुख्य वास्तुकार विजय भाई व्यास, वास्तुकार अमित खंडेलवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए, आईटी टीम द्वारा आश्रम के स्वरूप की पीपीटी दिखाई गई साथ ही मिशन की महिला प्रशिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा उदघाटन शिलालेख…
Read More
प्रकृति के अनुरूप खेती ही प्राकृतिक खेती है : डॉ कर्नाटक

प्रकृति के अनुरूप खेती ही प्राकृतिक खेती है : डॉ कर्नाटक

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत सरकारी अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विभाग, राजस्थान सरकार के 12 जिलो के 30 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया । प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर में माननीय कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि प्राकृतिक खेती का प्रमुख उदेद्श्य किसानो की कृषि आदानो पर निर्भरता को कम करना है। भारत सरकार का प्राकृतिक खेती को कम से कम 1 करोड़ किसानों तक…
Read More
पहलगाम की पीडा असहनीय : प्रो जोशी 

पहलगाम की पीडा असहनीय : प्रो जोशी 

एबीआरएसएम ने शोकसभा में निर्दोष हिन्दु पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि उदयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के आह्वान पर श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा में बुधवार को कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष हिंदू पर्यटकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हुतात्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. राजेश जोशी ने सभ्य समाज को कलंकित करने वाले पाकिस्तानी नरपिशाचों द्वारा किए गए कुकृत्य की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि सबके साथ, सबके विकास की संकल्पना लिए निरंतर बढ रहे भारत की…
Read More
उदयपुर में 15 और संभाग में अब तक 47 नाबालिग जोड़ों की रूकवाई शादी

उदयपुर में 15 और संभाग में अब तक 47 नाबालिग जोड़ों की रूकवाई शादी

अक्षय तृतीया पर 3 बाल विवाह रूकवाए उदयपुर, 30 अप्रेल। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की सम्भावना को देखते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस, जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल अधिकारिता विभाग, गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर एवं चाइल्ड हेल्प लाइन के संयुक्त प्रयास से उदयपुर संभाग में अब तक कुल 47 बाल विवाह को रोकने के साथ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम- 2006 अंतर्गत न्यायालय से निषेधाज्ञा जारी की गई। बाल अधिकार विशेषज्ञ एवं पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग, राजस्थान सरकार डॉ. शैलेन्द्र पंड्या ने बताया कि जस्ट…
Read More
देवास से पिछोला व फतहसागर में जल अपवर्तन 2 मई को

देवास से पिछोला व फतहसागर में जल अपवर्तन 2 मई को

जल प्रवाह के दौरान क्षेत्रवासियों को नदी-नालों से दूर रहने का आह्वान उदयपुर, 30 अप्रेल। वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में उदयपुर शहर की पेयजल मांग की आपूर्ति हेतु देवास प्रथम व द्वितीय के आकोदडा बांध एवं मादडी बांध में उपलब्ध जल को 2 मई को पिछोला झील एवं फतहसागर झील मे अपवर्तन किया जाएगा। जल संसाधन खण्ड उदयपुर के अधिषाषी अभियंता महेष चौधरी ने सीसारमा नदी एवं नांदेष्वर टैंक के बहाव क्षेत्र के समस्त प्रभावित क्षेत्रवासियों को जल प्रवाह को दौरान नदी नालों से दूर रहने एवं अपने मवेशियों को भी दूर रखने का आह्वान किया है, ताकि किसी भी प्रकार…
Read More
हीट वेव को देखते हुए कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

हीट वेव को देखते हुए कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

स्कूली विद्यार्थियों के लिए 1 मई से बदला समय उदयपुर, 30 अप्रेल। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आगामी दिनों में उदयपुर जिले में भीषण गर्मी लू (हीट वेव) को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री प्राइमरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय 1 मई से सत्रांत तक प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक रहेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र जैन ने बताया कि वार्षिक परीक्षा व अन्य परीक्षा पूर्व निर्धारित समय विभाग चक्र के अनुसार संचालित होगी एवं समस्त स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा। आदेश…
Read More
योग की जागरूकता के लिए 100 शहरों में उदयपुर भी हुआ शामिल

योग की जागरूकता के लिए 100 शहरों में उदयपुर भी हुआ शामिल

राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र पर हुआ योगोत्सव का आयोजन सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास ’योग शारीरिक अभ्यास ही नहीं अपितु मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने का एक शक्तिशाली माध्यम भी है’ ’संस्कृति, संस्कार व परम्पराओं के सरंक्षण में रामबाण है योग’ उदयपुर, 30 अप्रेल। योग सिर्फ जीवन जीने का शैली ही नहीं है, अपितु यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक शक्तिशाली माध्यम भी है। यह विचार एनसीआईएसएम के अध्यक्ष डॉ रघुरामन भट्ट ने 100 दिन 100 कार्यक्रम 100 स्थान के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, संस्कृति विकास…
Read More
error: Content is protected !!