Udaipur News

महिला के साथ मारपीट :  मामला दर्ज 

महिला के साथ मारपीट :  मामला दर्ज 

खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के माल सुवेरी में सोमवार को एक महिला द्वारा मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया गया। प्रार्थी सावित्री देवी पत्नी कमलेश कुमार परमार जाति मीना परमार उम्र 35 वर्ष निवासी माल सुवेरी ने प्रकरण दर्ज कराया की पड़ोसी अशोक पुत्र शंकर तथा गणेश पुत्र कांतिलाल निवासी माल फला उपला ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए आए एवं उसके साथ मारपीट करने लगे। वह चिल्लाते हुए भागने लगी तो दोनों आरोपी ने पीछे भागते हुए रोक कर महिला के साथ लातों, मुक्को और पत्थरों से मारपीट की जिससे महिला के शरीर पर बाएं हाथ एवं छाती पर…
Read More
पटेल समाज खड़क चोखला की बैठक संपन्न : 11 मई को अध्यक्ष का चुनाव कराने का हुआ निर्णय

पटेल समाज खड़क चोखला की बैठक संपन्न : 11 मई को अध्यक्ष का चुनाव कराने का हुआ निर्णय

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, पटेल समाज खड़क चोखला की बैठक रानी रोड स्थित पटेल समाज भवन में संपन्न हुई. बैठक में मां कुलदेवी एवं सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  बैठक में पूर्व समाज अध्यक्ष गौतम लाल पटेल, पी एस पटेल, शाखा एक के संरक्षक गौतम लाल पटेल, अध्यक्ष दिनेश पटेल, शाखा दो के संरक्षक मोगा, अध्यक्ष पदम लाल पटेल, शाखा तीन ए के संरक्षक कुरीचंद, अध्यक्ष दिता लाल, शाखा तीन बी के संरक्षक कोदर लाल पटेल, अध्यक्ष सूरजमल, पूर्व सचिव रामलाल पटेल आदि संबोधित…
Read More
इंटैक उदयपुर चेप्टर की पहल

इंटैक उदयपुर चेप्टर की पहल

पुरातन पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेज़ों और दुर्लभ पुस्तकों का होगा निःशुल्क डिजिटलाईजेशन उदयपुर, 29 अप्रेल। पुराने हस्तलिखित ग्रंथों, ऐतिहासिक अभिलेखों, दस्तावेज़ों और दुर्लभ पुस्तकों को संरक्षित करने के उद्देश्य से इंटैक उदयपुर चेप्टर ने पहल की है। इसमें ऐसे सभी दस्तावेजों को निःशुल्क डिजिटलाइज्ड किया जाएगा। चेप्टर ने सभी सार्वजनिक एवं निजी पुस्तकालयों, स्कूलों, परिवारों, शोधकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं संग्रहकर्ताओं से ऐसे पुरातन संग्रह को डिजिटलाइज्ड करने के लिए आमंत्रित किया है। इंटैक उदयपुर चौप्टर के संयोजक गौरव सिंघवी ने बताया कि यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य हमारी पुरातन सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।…
Read More
लेकसिटी को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए हों सामूहिक प्रयास- जिला कलक्टर

लेकसिटी को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए हों सामूहिक प्रयास- जिला कलक्टर

शहरी स्वच्छता तथा स्वच्छ भारत सर्वेक्षण को लेकर बैठक नगर निगम के सफाई बंदोबस्त की समीक्षा, दिए निर्देश उदयपुर, 29 अप्रेल। शहरी स्वच्छता तथा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें नगर निगम के सफाई बंदोबस्त की समीक्षा करते हुए स्वच्छ भारत सर्वेक्षण रैकिंग में उदयपुर को अग्रणी बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि लेकसिटी उदयपुर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों की पहली पसंद है, लेकिन स्वच्छता में…
Read More
परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित

परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। जेएसजी संगिनी विजय की ओर सेवा कार्यों की अनवरत श्रृंखला में संगिनी विजय द्वारा आज पक्षीयों के लिए "परिंडा वितरण" कार्यक्रम आयोजन के साथ  ही प्रातः कालीन भ्रमण व योगा का कार्यक्रम भी रखा गया।   अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे स्वरुप सागर पाल पर मॉर्निंग वॉक से की गई फिर  व्यायाम व हास्य योगा  गगन तलेसरा के नेतृत्व  में किया गया। जिसमें सभी हंसी खुशी से प्रफुल्लित हो गए सभी ने कहा ऐसे कार्यक्रम और रखें। कार्यक्रम के अंत में *पहलगाम में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ततपश्चात…
Read More
सांसद मन्नालाल रावत ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम राणा सांगा रेल्वे स्टेशन करने की मांग की

सांसद मन्नालाल रावत ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम राणा सांगा रेल्वे स्टेशन करने की मांग की

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र उदयपुर। उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (एनजेडएम) का नाम राणा सांगा रेलवे स्टेशन रखने की मांग की है। सांसद डॉ रावत ने पत्र में लिखा कि उपरोक्त ट्रेन संख्या 12963/64 (मेवाड़ एक्सप्रेस), जो उदयपुर (राजस्थान) से संचालित होकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) तक जाती है। यह ट्रेन मेवाड़ को भारत की राजधानी से सीधे जोड़ने वाली एक मुख्य ट्रेन है। यह सर्वज्ञात है कि मेवाड़ की धरती भारत के इतिहास की…
Read More
ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के विकास के लिए वांछित संसाधन एवं वित्तीय सहयोग की महती आवश्यकता : प्रो. बारेठ

ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के विकास के लिए वांछित संसाधन एवं वित्तीय सहयोग की महती आवश्यकता : प्रो. बारेठ

उदयपुर। अखिल राजस्थान पत्रकार सम्मेलन 2025 का आयोजन ओस्तवाल गु्रप के चेयरमेन उमरावसिंह ओस्तवाल के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलपति माननीय रूप सिंह बारेठ के सानिध्य में यू.एस. ओस्तवाल एजुकेशन सोसायटी मंगलवाड़ में आयोजित हुआ। प्रो. बारेठ ने कहा कि ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के विकास के लिए वांछित संसाधन एवं वित्तीय सहयोग की महती आवश्यकता है, शिक्षा से ही देश का विकास होगा तथा व्यक्तित्व विकास में सहयोग मिलेगा। उमराव सिंह ओस्तवाल ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए जो भी समाजसेवी संस्थाएं अग्रणी हैं उसे सरकार की ओर…
Read More
मेधावी आदिवासी बालिकाओं को मिलेगी नीट की निःशुल्क कोचिंग

मेधावी आदिवासी बालिकाओं को मिलेगी नीट की निःशुल्क कोचिंग

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने किया फिजिक्स वाला के साथ अनुबंध टीएसपी क्षेत्र की 100 बालिकाओं को मिलेगा लाभ उदयपुर, 28 अप्रेल। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रदेश के मेधावी पात्र विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत जनजाति उपयोजना क्षेत्र की 100 आदिवासी बालिकाओं को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की निःशुल्क कोचिंग उपलबध कराई जाएगी। इसके लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के निर्देशन में विभाग ने फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के साथ अनुबंध किया…
Read More
नकली पनीर और मावा किया जब्त

नकली पनीर और मावा किया जब्त

उदयपुर, 28 अप्रेल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के देहली गेट स्थित एक प्रतिष्ठान पर नकली पनीर और मावा बिक्री के लिए आने की सूचना मिलने परकार्यवाही की। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि देहली गेट स्थित नाकोड़ा एजेंसी एवं नाकोड़ा जनरल स्टोर पर नकदी पनीर व मावा आने की सूचना मिली। इस खाद्य सुरक्षा अधिकारी मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। टीम जब वहां पहुंची तो एक टेम्पो से 32 किलो पनीर नाकोड़ा एजेंसी को और 34 किलो पनीर नाकोड़ा जनरल स्टोर पर सप्लाई किया जा रहा था। बाजार भाव से सौ रुपए…
Read More
प्रसार भारती का वेव पीबी मनोरंजन की दुनिया में बड़ा बदलाव – सहगल

प्रसार भारती का वेव पीबी मनोरंजन की दुनिया में बड़ा बदलाव – सहगल

प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल पहुंचे उदयपुर आकाशवाणी उदयपुर का किया निरीक्षण उदयपुर, 28 अप्रेल। प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री नवनीत कुमार सहगल (ंसेवानिवृत आई.ए.एस.) सोमवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने आकाशवाणी उदयपुर का निरीक्षण किया। साथ ही प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये वैश्विक अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के तहत आकाशवाणी, उदयपुर परिसर में पौधारोपण भी किया। आकाशवाणी उदयपुर में वार्ता के दौरान श्री सहगल ने बताया कि हमारा प्रयास सही जानकारी सही समय पर श्रोताओं तक पहुचाना हैं। इसके लिये दूरदर्शन की फ्री डिश एवं ओटीटी प्लेटफार्म पर वेव पीबी…
Read More
error: Content is protected !!