बेजुबान पक्षियों के पीने के पानी लिए 1000 परिण्डों का किया वितरण  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

नियमित पानी भरने का लिया संकल्प
उदयपुर 29 अप्रेल।  नमोकार फाउण्डेशन की ओर से तपती धूप में  बेेजुबान पक्षियोें के पानी  लिए शहर के विभिन्न मंदिर जगदीश मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, बोहरा गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में 1000 परिण्डों का वितरण किया गया, जिसकी शुरूआत पहाड़ा स्थित कालकामाता मंदिर से कही गई। संस्थापक अनीश नलवाया ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों को एक एक परिंडा वितरण कर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया गया। नलवाया ने बताया कि इस फाउण्डेशन में युवा जुड़े हुए है और वे अपनी पोकेट मनी व जनसहयोग से पिछले दो वर्षो से बेजुबान पक्षियों व जानवरों के लिए काम कर रहा है और इनके खाने व पानी व्यवस्था पर काम करता है। इसी कड़ी में हर वर्ष परिण्डों का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़, दिव्यांष माली, हर्ष साहु, लवेश उपाध्याय, लोकेन्द्र कुमावत, के.के. कुमावत सहित भक्तगणों को परिण्डे का वितरण किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!