तय समय में मूलधन जमा कराने पर ब्याज और शास्ति होगी माफ
उदयपुर, 5 मई। राष्ट्रीय वित्त एवं विकास निगमों की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2025-26 लागू की गई है। योजना के तहत समय पर मूलधन जमा कराने वाले ऋणियों को साधारण ब्याज और दंडनीय व्याज (शास्ति) माफ होगी। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक मांधाता सिंह ने बताया कि इस योजना के दो मुख्य चरण होंगे। पहले चरण में एक मई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक, जिन्होने इस अवधि में केवल मूलधन जमा कराने पर साधारण ब्याज और शास्ति माफ की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में एक अक्टूबर 2025 से…
