Udaipur News

जवाहर नगर युवा सेवा समिति की आम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

जवाहर नगर युवा सेवा समिति की आम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

उदयपुर। जवाहर नगर युवा सेवा समिति की आम बैठक का आयोजन रविवार को क़ीर की चौकी स्थित शिखर रिजॉर्ट में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक उमेश नारा ने की। बैठक में आगामी द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए समिति के चुनाव संपन्न कराए गए, जिसकी अध्यक्षता सुरेश चावला ने की। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार  अध्यक्ष: चंद्र प्रकाश मंगवानी,महासचिव: शंकर तेजवानी,उपाध्यक्ष: दीपक तलरेजा,कोषाध्यक्ष: विकास छाबड़िया,सचिव: सागर मंगवानी,सांस्कृतिक मंत्री: सुमीत लिंजारा,संगठन मंत्री: मुकेश कामरा,प्रवक्ता: रवि इसरानी हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष कमल छाबड़िया, महासचिव सागर मंगवानी और कोषाध्यक्ष विकास…
Read More
कारछा के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव संपन्न

कारछा के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव संपन्न

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, कारछा गांव के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव कारछा की सुरभ्य धर्मस्थली पर आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। महाकाल मंदिर के प्रधान सेवक सोहन औदिच्य ने बताया कि आज प्रातः शुभ मुहूर्त में मुख्य आचार्य हितेश औदिच्य , अजय भट्ट ,नितिन औदिच्य द्वारा लघुरुद्र एंव हवन पुजा-पाठ का कार्यक्रम संपादित किया गया, इसके पश्चात गणपत जांगिड़ सूरत, महेश जांगिड़ खेरवाड़ा, प्रीतम सिंह एवं कालू पंचाल खेरवाड़ा आदि यजमानों द्वारा चार हवन कुंड में पूर्णाहुति अर्पित की गई एंव महाआरती का आयोजन हुआ। मंदिर पर ध्वजारोहण वागपुर ग्रामवासियों की ओर से किया गया।…
Read More
ज्योति दिव्य कलश रथ यात्रा : महिड़ा में हुआ पंच कुंडिय यज्ञ 

ज्योति दिव्य कलश रथ यात्रा : महिड़ा में हुआ पंच कुंडिय यज्ञ 

 (प्रतीक जैन) खेरवाडा, शान्ति कुंज हरिद्वार गायत्री शक्ति पीठ से रवाना हुई 100 वर्षों से प्रज्वलित दिव्य कलश यात्रा का मंगलवार को महिड़ा, नयागांव , थाणा, असारीवाड़ा, राणावडा , रेहट, बरोठी ब्राह्मण, सारोली का भ्रमण रहा। गायत्री परिवार के भक्तों द्वारा पुष्प अर्पित और आरती कर कलश यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व महिडा गांव में प्रातः पंच कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें धर्म प्रेमियों ने आहुति अर्पित की। विभिन्न गांव का भ्रमण करने के पश्चात रात्रि विश्राम हेतु रथ यात्रा खुनादरी पहुंची।लोगो ने सनातन हिन्दू समाज वसुदैव कुटुम्बकम, जीव दया और प्राणियों के प्रति दया भाव के…
Read More
आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के खराडी फला सागवाड़ा में गस्त के दौरान हाजू राम सहायक उप निरीक्षक द्वारा काऊड़ा पुत्र जीवा जाती मीणा निवासी खराड़ी फला सागवाड़ा द्वारा अपने कब्जे में अवैध रूप से 6 लीटर देसी हथकड़ महुआ शराब रखने एवं उसे परिवहन करने का प्रकरण दर्ज किया गया। बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक द्वारा अभियुक्त की पहचान की गई। थाना अधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
उदयपुर में मां बगलामुखी मंदिर में संपन्न हुआ तीन दिवसीय यज्ञानुष्ठान, भजन संध्या में झूमे भक्त

उदयपुर में मां बगलामुखी मंदिर में संपन्न हुआ तीन दिवसीय यज्ञानुष्ठान, भजन संध्या में झूमे भक्त

उदयपुर। उदयपुर में स्थापित मां बगलामुखी मंदिर पर तीन दिवसीय यज्ञानुष्ठान मंगलवार को संपन्न हुआ। आखिरी दिन आयोजित मां बगलामुखी और खाटू श्याम के नाम भजन संध्या में बरसात के बावजूद भक्तों ने आनंद उठाया। मंदिर के पुजारी संजय उपाध्याय ने भूपालपुरा में रोड नंबर डी 1 पर स्थित मां पितांबरा निवास पर स्थापित मां बगलामुखी मंदिर में पहले दिन सुबह हेमाद्रि स्नान, पंचांगकर्म, श्रीलक्ष्मी गणपति कुंकुंमादि अर्चन एवं मण्डपादि देवता आह्वान पूजन जैसी विशिष्ट प्रकार की पूजा कुशल पंडितों द्वारा पूरी करवाई गई। दूसरे दिन प्रातः 8 बजे रुद्राभिषेक, देवी बगलामुखी पूजन हरिद्रार्चन, मोदकार्चन तथा दोपहर में यज्ञ हवन…
Read More
मानसी वाकल पर शटडाउन होने से जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई

मानसी वाकल पर शटडाउन होने से जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई

उदयपुर, 5 अप्रेल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखंड सप्तम से होने वाली जलापूर्ति मानसी वाकल  पर शट डाउन होने के कारण 6 मई को होने वाली जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि सुथारवाड़ा, यूनिवर्सिटी रोड, हनुमान चौक, बड़ा नागदा नोरा, गोकुलपुरा, कंजर बस्ती, ठोकर चौराहा, डोरनगर, आजाद नगर भोपा मगरी आदि गांधीनगर कॉलोनी, आम्रपाली, विक्रमादित्य चौराहा गांधीनगर कॉम्प्लेक्स ए, बी ब्लॉक आदि में जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है। साथ ही शाम को होने वाली डायरेक्ट सप्लाई के तहत वर्धमाननगर, ओसवाल नगर, मांडल तलाई भोमियाजी की गली, शिव चौक वर्धमान…
Read More
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की पहल

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की पहल

हर अस्पताल में होगी पीडब्ल्यूडी चौकी अस्पतालों के रख-रखाव और रोगी सुरक्षा के लिए नई एसओपी जारी भवन लागत की 2 प्रतिशत राशि रख-रखाव के लिए होगी आरक्षित जयपुर/उदयपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में रोगियों की सुरक्षा और भवनों के रखरखाव के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इस एसओपी के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में रोगी सुरक्षा और सेवाओं को और…
Read More
जेएसजी ऑरा का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

जेएसजी ऑरा का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

उदयपुर.नवगठित जैन सोशल ग्रुप ऑरा का शपथ ग्रहण समारोह रोटरी बजाज भवन, रानी रोड पर संपन्न हुआ। मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत, आर.सी.मेहता, एवं प्रशांत भंडारी ने कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष स्वर्णिका बाँठिया, उपाध्यक्ष नितिन सर्राफ, सचिव शालिनी दलाल, उपसचिव श्रेया नायटा, एवं कोषाध्यक्ष मनीष चंडालिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में ऑरा के दंपति सदस्यों सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
Read More
दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श 

दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श 

उदयपुर, 5 मई। राजस्थान विकलांग कल्याण समिति, जयपुर के अध्यक्ष करणी लाल शर्मा की अध्यक्षता में फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक में दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की महत्वपूर्ण समस्याओं जैसे दिव्यांगों के पुराने वाहनों को बेचने पर परिवहन विभाग द्वारा समस्याएं, दिव्यांगों के निर्धारित पदों को प्रारंभ में वर्टिकल आरक्षण देते हुए बाद में होरिजेंटल आरक्षण से पूर्ण रूप से भरा जाए। दिव्यांग कर्मचारी को स्थानांतरण नीति से मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही दिव्यांगों कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले उपकरण सामग्री जैसे बैसाखियां, श्रवण यंत्र…
Read More
श्री ओम बन्ना सा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

श्री ओम बन्ना सा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

उदयपुर। जन जन के लाडले आस्था के प्रतीक आराध्या मानवता के पथ प्रदर्शक वंदनीय  श्री ओम बन्ना का जन्मोत्सव बलीचा धाम पर गादीपति श्री रविंद्र बापू के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें प्रातः काल से ही बन्ना का दुग्धाभिषेक, आरती, श्रृंगार, कन्या पूजन का कार्यक्रम से प्रारंभ हुई, जिसमें दिनभर भक्तों का आना लगा रहा एवं भजन गायक कलाकार भजन गाते रहे, बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस शानदार आयोजन में शाम को महा आरती का आयोजन के साथ शानदार आतिशबाजी की गई,एवं इस अवसर पर भामाशाहों का भी सम्मान संरक्षक तखत सिंह…
Read More
error: Content is protected !!