Udaipur News

कारछा के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव आज

कारछा के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव आज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, कारछा गांव के बाबा महाकाल एवं रामदेव मंदिर का तृतीय पाटोत्सव कारछा की सुरभ्य धर्मस्थली पर आज मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर के प्रधान सेवक सोहन औदिच्य ने बताया कि आज प्रातः शुभ मुहूर्त में मुख्य आचार्य हितेश औदिच्य , अजय भट्ट ,नितिन औदिच्य द्वारा लघुरुद्र एंव हवन पुजा-पाठ का कार्यक्रम किया जाएगा, इसके पश्चात पूर्णाहुति एंव महाआरती का आयोजन होगा। बाबा महाकाल की झांकी महाराष्ट्र से आए कलाकारों द्वारा सजाई जाएगी। भजन संध्या में नामी कलाकार सुरत से पूरण शर्मा, रोनक मुरारका,हरियाणा से योगेश जुनेजा, दांतारामगढ़ से आदित्य वैष्णव एंव खेरवाडा से हबीब…
Read More
संगीतमई सुंदर कांड पाठ आयोजित 

संगीतमई सुंदर कांड पाठ आयोजित 

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे के बादेश्वर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम यजमान दीपमाला पंचाल परिवार द्वारा स्व दिलीप पंचाल की पुण्य स्मृति में मंदिर में दीप प्रज्वलन किया गया। श्रीराम मंदिर के संत वीरेंद्र शास्त्री एवं बादेश्वर मंदिर के पुजारी राहुल व्यास एवं टीम सदस्यों द्वारा भजनमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में खेरवाड़ा कस्बे के धर्मावलंबियों ने भाग लेकर संपूर्ण साज आवाज के साथ प्रस्तुत शानदार धार्मिक प्रस्तुति का लुत्फ उठाया, कई श्रद्धालु इस पर झूमते नाचते भी नजर आए। सभी श्रद्धालुओं को पाठ के लिए सुंदरकांड की…
Read More
देश के 140 करोड़ लोग चाहते हैं पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए: सचिन पायलट

देश के 140 करोड़ लोग चाहते हैं पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए: सचिन पायलट

-राजेश वर्मा उदयपुर, 5 मई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हम सब मिलकर कह चुके है कि सरकार जो उचित समझे वह कदम उठाने चाहिए क्योंकि इस प्रकार की घटना को अंजाम देना कोई मामूली बात नहीं है। आज तो देश के 140 करोड़ लोग एकजुट हैं और सभी चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए। वे सोमवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद रघुवीरसिंह…
Read More
आम की मिठास में घुली प्रतिभा, मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन में दिखा स्वाद और सृजन का संगम 

आम की मिठास में घुली प्रतिभा, मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन में दिखा स्वाद और सृजन का संगम 

आम बना बेहद ख़ास: मुकेश माधवानी  उदयपुर, 4 मई। उदयपुर मास्टर शेफ की ओर से आयोजित मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन रविवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 45 से अधिक प्रतिभागियों ने आम से बनी अनोखी डिशेज़ और ड्रिंक्स के ज़रिए रचनात्मकता और स्वाद का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में दिशा बजाज और शोभना भटनागर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा ने मैंगो मिल्ककेक पुडिंग बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उदयपुर मास्टर शेफ के फाउंडर मुकेश माधवानी ने बताया कि द्वितीय स्थान…
Read More
मेवाड व मारवाड के लोग पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में सबसे आगे: बागडी

मेवाड व मारवाड के लोग पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में सबसे आगे: बागडी

-श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन ने शुरु किया सिलाई प्रशिक्षण शिविर उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने कहा कि मेवाड और मारवाड के लोग पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में सबसे आगे माने जाते हैं और ये ही हमारी विशिष्ठता है। हमारे पुरखों ने भी हमें ये ही सीखाया है। वीरता में भी मेवाड और मारवाड के वीर सपूतों ने जो उदाहरण इतिहास में पेश किए हैं जो किसी से छिपे नहीं है। श्री बागडी सोमवार को जोधपुर में श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की जोधपुर शाखा द्वारा नारी वैभव मुहिम के तहत आयोजित सिलाई प्रशिक्षण शिविर…
Read More
देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय की अपूर्व सफलता

देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय की अपूर्व सफलता

’प्रताप’ की स्वर्णिम आभा में एम.पी.यू.ए.टी. की हैट्रिक एक साथ तीन औषधीय फसलों की किस्में प्रताप अश्वगंधा-1, प्रताप ईसबगोल-1 एवं प्रताप असालिया-1 अधिसूचित   उदयपुर, 5 मई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एक बड़ा कीर्तिमान रचते हुए औषधीय फसलों की तीन किस्मों क्रमशः प्रताप अश्वगंधा-1, प्रताप ईसबगोल-1 और प्रताप असालिया (आलिया)-1 को राजस्थान राज्य के लिए अधिसूचित करा हैट्रिक बनाने में कामयाबी हासिल की है। देश में किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसंधान परियोजना का यह पहला अवसर है जब एक साथ तीन किस्मों को अधिसूचित किया गया है। इससे राज्य के कृषक अब सुनियोजित तरीके से इन…
Read More
सचिन पायलट ने डॉ. गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा—”वे एक प्रेरणास्रोत थीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी”

सचिन पायलट ने डॉ. गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा—”वे एक प्रेरणास्रोत थीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी”

उदयपुर, 4 मई २०२५। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सचिन पायलट ने आज शाम 7:30 बजे उदयपुर स्थित दैत्य मगरी स्थित आवास पर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने डॉ. व्यास के राजनीतिक, सामाजिक और महिला उत्थान से जुड़े योगदान को अत्यंत भावुक स्वर में याद किया। सचिन पायलट ने कहा, "डॉ. गिरिजा व्यास केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार थीं। वे उन महिलाओं में से थीं, जिन्होंने राजनीति के कठिन दौर में भी न केवल अपनी पहचान बनाई,…
Read More
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मेडिको लीगल सर्विसेज (PGDMLS) का आरम्भ उदयपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मेडिको लीगल सर्विसेज (PGDMLS) का आरम्भ उदयपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

राजस्थान विद्यापीठ में मेडिको-लीगल कॉन्फ्रेंस सम्पन्न छात्रों ने साझा किए अनुभव, विशेषज्ञों ने दिए व्यावहारिक दृष्टिकोण उदयपुर, 4 मई। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) एवं पैनेसिया मेडिको लीगल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मेडिको लीगल कॉन्फ्रेंस-2025 का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन भी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विविध व्याख्यान हुए, वहीं विधि व चिकित्सा के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। दूसरे दिन की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व दिवस के अनुभवों के साझा करने से हुई, जिनमें विभिन्न प्रतिभागियों ने कंसेंट, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन…
Read More
14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

—बोलेरो में बनाए गए पार्टीशन में छिपा रखी थी दो लाख की अवैध शराब, गुजरात ले जाने की आशंका उदयपुर, 4 मई : गोवर्धनविलास पुलिस व डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो कार जब्त की है। इस दौरान बोलेरो चालक प्रमोद सुहालका (48) निवासी नयाघर मेलडीमाता को गिरफ्तार किया गया। घटना 4 मई की मध्यरात्रि की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि जोगी तालाब की तरफ से एक बोलेरो कार बलीचा की ओर जा रही है, जिसमें अवैध शराब भरी है। सूचना के आधार पर दक्षिण विस्तार योजना क्षेत्र में नाकाबंदी की…
Read More
घरवाले सोते रहे और चोर लगा गए चूना

घरवाले सोते रहे और चोर लगा गए चूना

उदयपुर, 4 मई : जिले के सायरा थाना क्षेत्र के जेमली गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार 2 मई की रात अज्ञात आरोपी पूनाराम पुत्र लच्छा मेघवाल निवासी जेमली के घर में घुस आए और चोरी की। चोरी की गई वस्तुओं और कुल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना के समय घर के लोग सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ…
Read More
error: Content is protected !!