आदिनाथ युवा संस्थान का शपथग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आदिनाथ युवा संस्थान का 9 वां शपथग्र्रहण समारोह हिरणमगरी से. 11 स्थित आदिनाथ भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भूपेन्द्र चौधरी,समारोह गौरव समाजसेवी मांगीलाल नावड़िया,शीतल डागरिया थे।
इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक अशोक शाह ने बताया कि समारोह में पूर्व अध्यक्ष मदन देवड़ा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष पवन धीरावत सचिव महेन्द्र्र मादावत,कोषाध्यक्ष हसमुख नागदा,जयंतीलाल नेतावत, जितेन्द्र चित्तौड़ा,आदेश पचौरी,़ऋश्रभ भंवरा,सतीश गांधी,हेमन्त शाह,सुरेश वखारिया,गजेन्द्र कोठारी,अमृत बोहरा सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। समारोह में बोलते हुए अध्यक्ष पवन धीरावत ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में धार्मिक कार्यो को पूर्ण करना,प्रति माह णमोकार महामंत्र का जाप करवाना,सामाजिक संगठनों में संस्थान को आगे रखकर कार्य करना जैसे कार्य किये जायेंगे।
समारोह में मुख्य संरक्षक अशोक शाह परामर्शदाता महावीर सिंघवी, प्रवीण कोठारी,महावीर भाणावत,राजेन्द्र मुण्डलिया,रमेश शाह,एंव निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण दोशी सहित अनेक समाजजन मौजूद थे। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के सेठ, अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!