आई टेकर फिजियोथैरेपी मशीन का हुआ उद्घाटन,हर मर्ज के रोगी को शीघ्र मिलेगी राहत
उदयपुर। रोटरी सर्विस ट्रस्ट व समाजसेवियों के सहयोग से अशोकनगर स्थित रोटरी टाया फिजियोथैरेपी सेन्टर में रोगियों को शीघ्र राहत दिलानें के लिये आज आई टेकर फिजियोथैरेपी मशीन का समाजसेवी बी.एच. बापना, लक्ष्मणसिंह कर्णावट सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि रोटरी सर्विस ट्रस्ट द्वरा संचालित किये जा रहे इस सेन्टर में इस मशीन के लग जाने से जहां पूर्व में मरीजों को ठीक होने में समय लगता था, वह समय अब काफी कम हो जायेगा। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि रोटरी इस प्रकार…
