क्रोध करने से व्यक्ति की ज्ञान कोशिकाएं नष्ट होतीःआचार्य ज्ञानचंद्र महाराज
उदयपुर। श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ शाखा उदयपुर के तत्वावधान में ओरबिट रिसोर्ट स्थित अरिहंत भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि जिस प्रकार आग में हाथ डालने से हाथ जल जाता है। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति आग में हाथ नहीं डालता। इसी तरह क्रोध भी आग की तरह है। क्रोध करने से व्यक्ति की ज्ञान कोशिकाएं नष्ट होती हैं। यह बात जब व्यक्ति को स्पष्ट रूप से दिखाई जाएगी, उसके अनुभव में आएगी, तब व्यक्ति क्रोध करना छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि एक बार तेज गुस्सा करने पर शरीर में इतना जहर फैलता है…
