मेवाड़ के रहने वाले भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण दयाल सिंह राठौड़ की सुपुत्री वेदिका राठौड़ ने बनाया अद्वितीय कीर्तिमान
ब्लाइंडफोल्ड होकर पहचाने 55 वीरता पुरस्कार विजेता, 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर रचा इतिहास उदयपुर। मेवाड़ निवासी भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण दयाल सिंह राठौड़ और हरितिमा शेखावत की पुत्री वेदिका राठौड़ ने मात्र 11 वर्ष 8 माह 7 दिन की आयु में ऐसा अद्वितीय कारनामा कर दिखाया, जो देशभर के बालको के लिए प्रेरणा बन गया है। 26 जुलाई 2025, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, वेदिका ने पूरी तरह ब्लाइंडफोल्ड (आँखों पर पट्टी बांधकर) रहते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के कुल 55 वीरता पुरस्कार विजेताओं की पहचान कर ली। इस आयोजन में 21 परमवीर चक्र…
