Udaipur News

सरेरा पंचायत की चांदपुरा प्राथमिक स्कूल की हालत खराब

सरेरा पंचायत की चांदपुरा प्राथमिक स्कूल की हालत खराब

(प्रतीक जैन)          खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के सरेरा ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय चांदपुरा में विद्यालय भवन की हालत अत्यंत दयनीय है। कहने के तो विद्यालय में तीन कमरे एवं बरामदा है परंतु दो कमरे बिल्कुल ही जर्जर हालत में हैं जिनकी छत का प्लास्टर उखड़ गया है एवं दीवारों में दरारें हो गई है। वर्तमान में विद्यालय में एक से पांच तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यालय में 44 नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। तीन शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मानसून के मौसम में अध्यापकों द्वारा छात्रों को भय के साए…
Read More
राम कथा महोत्सव में राम सीता विवाह का हुआ अलौकिक चित्रण

राम कथा महोत्सव में राम सीता विवाह का हुआ अलौकिक चित्रण

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, सावन माह में खेरवाड़ा स्थित श्रीराम मंदिर के दिव्य प्रांगण में सत्संग भवन में आयोजित 15 दिवसीय श्रीराम कथा का सातवां दिवस अत्यंत ही भावविभोर करने वाला रहा। इस अवसर पर राम मंदिर के महाराज द्वारा राम-सीता स्वयंवर प्रसंग का हृदयस्पर्शी एवं रोचक वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से भावों की अमृतवर्षा से जनसमूह श्रद्धा-सागर में अवगाहित हो गया। ऋषि विश्वामित्र के संकेत पर श्रीराम ने गुरु चरणों में प्रणाम कर धनुष को सहज भाव से उठाया, प्रत्यंचा चढ़ाई और भंग कर दिया। इस विलक्षण दृश्य को देख जनसभा स्तब्ध रह गई और देवी सीता ने…
Read More
महिला मानसून उत्सव का भव्य आयोजन — 600 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

महिला मानसून उत्सव का भव्य आयोजन — 600 से अधिक महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

उदयपुर ।सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित महिला मोनसून उत्सव का आयोजन इस वर्ष फील्ड क्लब पर बड़े ही उत्साह और सजीवता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 600 महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम की थीम थी “पहले आओ, पहले पाओ”, जिसके तहत महिलाओं का प्रवेश दोपहर 4 बजे से प्रारंभ हुआ और लगभग 150 से अधिक महिलाओं ने समय की पाबंदी के साथ भागीदारी की। आकर्षक पुरस्कारों ने बढ़ाया उत्सव का रोमांच : कार्यक्रम में विविध प्रकार के इनामों ने महिलाओं को खूब आकर्षित…
Read More
जीतो उदयपुर चैप्टर का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं जीतो उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

जीतो उदयपुर चैप्टर का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं जीतो उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

सेवा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण में जीतो की अग्रणी भूमिका, जीतो उत्सव सम्पन्न उदयपुर, 30 जुलाई। इंटरनेशनल सामाजिक संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं जीतो उत्सव द जीतो बोन्ड कार्यक्रम उदयसागर स्थित निजी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष यशवंत आंचलिया व मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि जीतो उत्सव - द जीतो बोन्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वंडर सीमेंट डायरेक्टर परमानन्द पाटीदार, समाजसेवी निर्मल कुमार जैन थे। जीतो एपेक्स सचिव महावीर चपलोत ने बताया कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) न केवल समाज के व्यापारिक विकास में अग्रणी भूमिका…
Read More
उदयपुर में होगा सुरों का समर्पण : “एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम” : मुकेश माधवानी

उदयपुर में होगा सुरों का समर्पण : “एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम” : मुकेश माधवानी

उदयपुर, 30 जुलाई। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की स्वर साम्राट मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर “एक शाम मोहम्मद रफ़ी के नाम” शीर्षक से एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई को किया जाएगा। यह आयोजन शहर की संगीत संस्था सुरों की मंडली द्वारा मधुश्री ऑडिटोरियम (जुडियो शोरूम के ऊपर, अशोका पैलेस, शोभागपुरा) में शाम 3 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक कैलाश केवलिया ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के सदस्य स्वरांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, संस्थापक मुकेश माधवानी ने जानकारी दी कि गायकों के लिए प्रशिक्षण एवं कराओके रिहर्सल…
Read More
सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

उदयपुर 30 जुलाई / आयुर्वेद विभाग बड़गांव ब्लॉक के औषधालयों चिकित्सक, कम्पाउण्डर, नर्स परिचारक एवम योग प्रशिक्षको का समान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम भैरव बाघ रिसोर्ट भुवाना आयोजित किया गया। नॉडल प्रभारी एवं आयोजक डॉ. विष्णु बंशिवाल ने बताया कि गत एक वर्ष के अंदर एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बड़गांव ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने बहुत ही अच्छा एवं सराहनीय कार्य किया इसके लिए आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. महेश गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट, डॉ. शोभा लाल औदित्य एवं आयुर्वेद के भामाशाह डॉ. जगदीश बिश्नोई,  डॉ. जगदीश नकेला का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच…
Read More
हाल भी अवधिपार कम्पनियों जैसा होना तय: डॉ. कर्नाटक

हाल भी अवधिपार कम्पनियों जैसा होना तय: डॉ. कर्नाटक

पंद्रह दिवसीय सिलाई एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन नवाचार के साथ परिवर्तन की राह पर नहीं चले तो हमारा प्रतिभागियों में सलूम्बर-उदयपुर की 30 महिलाएं हुई शामिल उदयपुर, 30 जुलाई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि देश बदल रहा है, ऐसे में नीतियों और हमारी सोच को भी बदलने का वक्त है। नवाचार की जरूरत महसूस की जा रही है, पुराने ढर्रे पर चलने का वक्त जा चुका है। यदि हमने इस सत्य को आत्मसात नहीं किया तो हमारी हालत भी अवधिपार नामचीन फोन और कैमरा कम्पनियों की मानिंद हो…
Read More
पंचायतीराज उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

पंचायतीराज उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

उदयपुर में 3 पंचायत समिति सदस्य व खेरवाड़ा उपप्रधान का होगा निर्वाचन नामांकन 5 अगस्त से उदयपुर, 30 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2025 से 31 मई 2025 के मध्य पंचायतीराज संस्थानों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रधान के 3, उपप्रधान के 3, जिला परिषद सदस्य के 3 तथा पंचायत समिति सदस्य के 14 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारंभ होगी। इसमें उदयपुर जिले में खेरवाड़ा पंचायत समिति के उपप्रधान सहित कुल 3 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव…
Read More
सगस जी कल्लाजी मंदिर में रात्रि जागरण एवं बावजी का भव्य श्रृंगार होगा

सगस जी कल्लाजी मंदिर में रात्रि जागरण एवं बावजी का भव्य श्रृंगार होगा

उदयपुर, 30 जुलाई,श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल  मंडी की नाल उदयपुर में लोक देवता श्री सगस जी कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव 1 अगस्त शुक्रवार को श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं वीरवर कल्लाजी राठौड़ के परम उपासक कुवर सुशील चित्तौड़ा के सानिध्य में मनाया जाएगा  मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि 1 अगस्त 2025 को जोगपोल  मंडी की नाल स्थित स्थानक पर लोक देवता श्री सगस जी एवं श्री कल्लाजी  बावजी  का श्रद्धांभाव एवं हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया जाएगा  जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है.  जन्मोत्सव की पूर्व संध्या गुरुवार…
Read More
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का अभ्युदय की ओर राजस्थान का एक वर्ष

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का अभ्युदय की ओर राजस्थान का एक वर्ष

कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल पहुंचे जनजाति समुदाय के बीच उदयपुर के सुदूरवर्ती जनजाति अंचल बिलवन-कोटड़ा में मनाया एक वर्ष का उत्सव राज्यपाल श्री बागडे ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच सादगी से मनाई एक वर्ष पूर्ण होने की पूर्व सांझ उदयपुर, 30 जुलाई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष आदिवासी और जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने को समर्पित किया है। इसी आलोक में बुधवार को वह उदयपुर के सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्र कोटड़ा की ग्राम पंचायत बिलवन पहुंचे। उन्होंने एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने की पूर्व सांझ वहां…
Read More
error: Content is protected !!