उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

उदयपुर। उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा कार्यकारिणी की बैठक आज होटल बाबूजी सुन्दरवास में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला महासभा के संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री नरेशकुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। महामंत्री द्वारा बैठक को प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम भाग भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी द्वारा समाज हित में अपने अमूल्य सुझाव दिए गए। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य खेमचंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी का मार्ग दर्शन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। अधिक से अधिक समाज जनों को महासभा से जोड़ने का आव्हान किया। सभी को तन मन धन से जिला कार्यकारणी को सहयोग करने की अपील की। बैठक में आने वाले कार्यक्रम पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
जिला महिला समिति की अध्यक्षा पुष्पलता तायल, उपाध्यक्ष सपना गुप्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष लीलावती मित्तल भी उपस्थित रही। आज की बैठक का आयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल की ओर से किया गया। अंत में धन्यवाद महामंत्री नरेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!