Udaipur News

उदयपुर में जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश: शिक्षक सहित 6 गिरफ्तार

उदयपुर में जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश: शिक्षक सहित 6 गिरफ्तार

हथियारों से लैस होकर रात के समय घात लगाकर कर दी थी युवक की हत्या उदयपुर 17 अगस्त। उदयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है। यह गिरफ्तारी महज चार दिनों में हुई है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि यह मामला 12 अगस्त 2025 की रात का है, जब नवीन भगोरा नाम का युवक अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। पाटिया थाना क्षेत्र के मालीफला पंचायत पूल के पास 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने अचानक उनकी…
Read More
जार इकाई उदयपुर का स्वतंत्रता दिवस पर स्नेह मिलन, पत्रकारों ने सपरिवार लिया सामूहिक भोज व पूल पार्टी का आनंद

जार इकाई उदयपुर का स्वतंत्रता दिवस पर स्नेह मिलन, पत्रकारों ने सपरिवार लिया सामूहिक भोज व पूल पार्टी का आनंद

उदयपुर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इकाई उदयपुर के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन तीतरड़ी स्थित कृष्ण फार्मा में किया गया। इस मौके पर शहर एवं देहात क्षेत्र के पत्रकारों और उनके परिजनों ने सामूहिक भोज, स्विमिंग पूल पार्टी, आपसी संवाद तथा साथियों के जन्मदिन उत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान कचरू लाल चौधरी के सुपुत्र संदीप चौधरी और पत्रकार मदन चौधरी सहित अन्य साथियों का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। विशिष्ट अतिथि सम्मान : कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने विशेष आतिथ्य प्रदान किया। इस अवसर पर उनका…
Read More
कान्हा रूठे तो मनाया यशोदा मैया ने, मानो साक्षात् लीला के दर्शन किए नयनों ने

कान्हा रूठे तो मनाया यशोदा मैया ने, मानो साक्षात् लीला के दर्शन किए नयनों ने

उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र पर जन्माष्टमी मेला-महोत्सव के अंतर्गत कान्हा-यशोदा और राधा-कृष्ण प्रतियोगिता उदयपुर, 17 अगस्त। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर स्वाधीनता दिवस से शुरू हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला महोत्सव रविवार को नन्हे-मुन्नों की कान्हा-यशोदा और राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के साथ विदा हुआ। सज-धज कर आए बच्चों की मनमोहक मुद्राओं ने हर किसी का मन मोह लिया। कान्हा बने कुछ बच्चे तो वाकई ऐसे रूसे कि यशोदा बन कर आई मैया को उन्हें मनाने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ गया। दृश्य ऐसा हो गया मानो भगवान श्रीकृष्ण की बालसुलभ लीलाओं के साक्षात् दर्शन नेत्रों के समक्ष उपस्थित हो…
Read More
बेडवास में सांवरिया नगर रोड का हुआ शिलान्यास

बेडवास में सांवरिया नगर रोड का हुआ शिलान्यास

विधायक फूल सिंह मीणा एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ उदयपुर. बेडवास क्षेत्र में सांवरिया नगर रोड का शिलान्यास बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर ग्रामीण विधायक आदरणीय फूल सिंह मीणा जी एवं पूर्व गिर्वा प्रधान तखत सिंह शक्तावत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा जी एवं यू.डी.ए. के सहायक अभियंता तरुण जी पालीवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में मनोहर सिंह देवड़ा, दीपक माली, सुरेश शर्मा, दिनेश सोलंकी, कन्हैया लाल शर्मा,…
Read More
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

उदयपुर, 16 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को उदयपुर के ऐतिहासिक श्री जगदीश मंदिर में नंदोत्सव महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, हरितराज सिंह मेवाड, मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ एवं प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। श्री जगदीश मंदिर पुजारी परिषद् एवं ॐ धर्मोत्सव समिति मेवाड़ के पावन निमंत्रण पर पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य जगदीश मदिर में आयोजित नंदोत्सव महोत्सव ने सम्मिलित हुए। जहां मंदिर पुजारियों की ओर से सभी को उपरना ओढ़ाया और…
Read More
ब्रह्माकुमारीज बहनो ने आर्ची गैलेक्सी, देबारी में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

ब्रह्माकुमारीज बहनो ने आर्ची गैलेक्सी, देबारी में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

उदयपुर 17 अगस्त। आर्ची गैलेक्सी, देबारी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मोती मंगरी की बी.के. रीता दीदी ने सभी उपस्थित जनों को जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य समझाया। मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि बी.के. कल्पना दीदी, बी.के. रश्मि बहन एवं बी.के. रूबी बहन ने भक्तों से कृष्ण लीलाओ की नाट्य मंचन करा जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाल गोपाल की झाँकियॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया…
Read More
जन्माष्टमी पर भक्ति रस में डूबा मुस्कान परिवार

जन्माष्टमी पर भक्ति रस में डूबा मुस्कान परिवार

उदयपुर। मुस्कान क्लब के सदस्यों ने जन्माष्टमी का पर्व ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट के रिवाह सभागार में बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया। श्रीकृष्ण दरबार की सजीव झांकी का मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि दिलीप एंड पार्टी के मधुर भजनों की सुरधारा ने ऐसा वातावरण बनाया कि श्रद्धा जी, कौशल्या जी, गट्टाणी परिवार सहित महिलाएँ ही नहीं, बल्कि उम्रदराज़ पुरुष सदस्य भी स्वयं को रोक न पाए और ठाकुरजी के समक्ष थिरक उठे। दो घंटे के इस मनोरथ के दौरान पूरा सभागार कृष्णमयी आभा से सराबोर रहा| बालगोपाल, राधा और श्रीकृष्ण…
Read More
हवन एवं पूर्णाहुति के साथ 7 दिवसीय भागवत कथा सम्पन्न

हवन एवं पूर्णाहुति के साथ 7 दिवसीय भागवत कथा सम्पन्न

उदयपुर। श्रीकृष्ण वाटिका धायभाई जी की पुलां में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत आज हवन एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुई। कथा समापन पर आयोजक मनोरथी परिवार कन्हैयालाल धायभाई और श्रीमती मंदाकिनी धायभाई की ओर से कथावाचक महाराज वैंकटेश भाई व उनकी पूरी टीम का स्वागत किया गया, साथ ही कथा श्रवण करने आए सभी भक्तों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कथा के समापन पर सभी श्रोताओं को प्रसाद वितरण के साथ ही और स्नेह भोजन का आयोजन किया गया। यह सात दिवसीय भागवत कथा बहुत सफल और सभी सनातनी भक्तों के लिए प्रेरणामयी रही।
Read More
सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल का वातावरण स्वतंत्रता दिवस के रंगों से हुआ सराबोर

सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल का वातावरण स्वतंत्रता दिवस के रंगों से हुआ सराबोर

उदयपुर। विकसित भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को विद्यालय में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। चारों ओर तिरंगे के रंगों से सजा आकर्षक दृश्य सभी के मन को मोह रहा था और पूरे परिसर में आजादी का उल्लास गूंज रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमेन डॉ महेन्द्र सोजतिया , सीईओ रीना सोजतिया, सेक्रेटरी डॉ धु्रव सोजतिया, ट्रस्टी नेहल सोजतिया के स्वागत से हुआ, जिसके पश्चात चेयरमेन डॉ महेन्द्र सोजतिया ने ध्वजारोहण किया व सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी । बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत,…
Read More
गिरी वधमाणा और शत्रुंजय तीर्थ के 16 उद्धार का भव्य महोत्सव आयोजित

गिरी वधमाणा और शत्रुंजय तीर्थ के 16 उद्धार का भव्य महोत्सव आयोजित

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में रविवार को गिरी वधमाणा और श्री शत्रुंजय तीर्थ के 16  उद्धार का भव्य महोत्सव हुआ। जब तीर्थ की हालत तहस नहस हो जाती है उसे वापस बनाने, जीर्णाेद्धार करने को उद्धार कहते हैं। जिन शासन का यह महत्वपूर्ण तीर्थ है। शत्रुंजय एक शाश्वत तीर्थ है। अब तक पालीताणा स्थित इस तीर्थ के 16 उद्धार हो चुके हैं। इसके 5 शिखर देवताओं द्वारा निर्मित है। पहला उद्धार भरत चक्रवर्ती सम्राट ने किया था। यहां दिलीप सिरोहिया परिवार ने आज लाभ लिया। इसके बाद अष्ट प्रकारी पूजा हुई जिसमें सभी श्रावक श्राविकाओं ने झूमते हुए नाच-गाकर भाग…
Read More
error: Content is protected !!