सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन
उदयपुर, 18 अगस्त। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में सत्र 2025-26 के लिए नव-नामांकित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीर, अग्नि, वायु और पृथ्वी हाउस के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें छात्र परिषद के विभिन्न छात्र पदाधिकारी यथा सहेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय, डिप्टी हेड गर्ल, हाऊस कैप्टन, कल्चरल कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, क्लास प्रिफेक्ट आदि चुने गए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व संस्था के चेयरपर्सन डॉ महेन्द्र सोजतिया, सीईओ रीना सोजतिया, सेक्रेटरी डॉ धु्रव सोजतिया व ट्रस्टी नेहल सोजतिया का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथिगणो…
