उदयपुर में विमोचित होगी पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’
उदयपुर, 23 अगस्त। राष्ट्र साधना सृष्टि संस्थान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकारिता जीवन पर आधारित पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ का विमोचन समारोह आगामी 26 अगस्त 2025, मंगलवार को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल प्रताप गौरव केंद्र सभागार, टाइगर हिल्स, मनोहरपुरा-देवाली, उदयपुर निर्धारित किया गया है। इस पुस्तक का लेखन सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विजय विप्लवी एवं डॉ. कुंजन आचार्य ने किया है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकारिता जीवन, उनके विचारों और समाज में उनके योगदान को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि सिक्किम के महामहिम राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर होंगे। कार्यक्रम…
