पर्युषण महापर्व : आयड़ तीर्थ में भगवान महावीर स्वामी के जन्म वांचन का अनुठा रंग जमा
कल्पसूत्र वाचन के तहत माता त्रिशला के 14 स्वप्न दर्शन की महिमा बताई -जन्मों की परम्परा का अंत लाता है तीर्थंकर के जन्म कल्याणक का उत्सव : साध्वी जय दर्शिता - पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन आयड़ तीर्थ में उमड़े सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं - आठ दिन तक धूमधाम से आयोजित हो रही है विविध धार्मिक क्रियाएं उदयपुर, 24 अगस्त। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन मंदिर में श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में कलापूर्ण सूरी समुदाय की साध्वी जयदर्शिता श्रीजी, जिनरसा श्रीजी, जिनदर्शिता श्रीजी व जिनमुद्रा श्रीजी महाराज आदि ठाणा की चातुर्मास सम्पादित हो रहा है। महासभा के महामंत्री कुलदीप…
