अमरख जी महादेव मंदिर मे वरिष्ठजनों ने खूब जमाया रंग
उदयपुर, 24 अगस्त श्रीं सेन वरिष्ठ नागरिक मण्डल, उदयपुर के 65 सदस्यों द्वारा आओ मंदिर चले कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डल के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र सेन के नेतृत्व मे अमरख जी महादेव मंदिर प्रांगण मे मण्डल के सदस्यों द्वारा भजनो की सुर सरिता द्वारा सत्संग, गीत, संगीत, नृत्य के साथ, लहरियां, छतरी गेम आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे विजेता टीमों को राजश्री सेन की और से पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किये गए.. मण्डल के अध्यक्ष अशोक कुमार सांखला ने बताया की आओ मंदिर चले कार्यक्रम के तहत अमरख जी महादेव मंदिर प्रांगण मे महादेव की पूजा अर्चना की गई,…
