सी.के. मोटर्स एवं टाटा मोटर्स द्वारा एज्यूट्रान्स कॉनक्लेव का भव्य आयोजन
स्कूल संचालकों के लिए शिक्षा और परिवहन के संगम की एक नई पहल जब शिक्षा और परिवहन साथ चलते हैं, तो संवरता है छात्रों का भविष्य उदयपुर। शिक्षा क्षेत्र में परिवर्तन और छात्र परिवहन को आधुनिक रूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सी.के.मोटर्स एवं टाटा मोटर्स द्वारा उदयपुर स्थित फर्न रेजीडेन्सी में एज्यूट्रान्स कानक्लेव-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अग्रणी स्कूल संचालकों, शिक्षाविदों और परिवहन विशेषज्ञों ने सहभागिता की, जिससे एक नई सोच और दिशा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश भटनागर एवं ऋषभ भटनागर ने सीखने और सिखाने की…
