सड़क दुर्घटना में घायल हुईं राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
उदयपुर। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अंबेरी के पास हुआ। विधायक की कार को एक ब्लैक TUV ने टक्कर मारी, जिसमें सवार चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दुर्घटना में विधायक के साथ उनका पीए और ड्राइवर भी घायल हुए। जानकारी के अनुसार, विधायक राजसमंद से एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात उदयपुर लौट रही थीं। हाईवे पर कट से अचानक दूसरी गाड़ी ने टर्न लिया और सीधे उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के…
