“श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद” व “रागरसरंग कुंडलिया” पुस्तकों का लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न
उदयपुर, 03 सितम्बर। कवि, लेखक, संगीतज्ञ एवं राजस्थानी भाषा के अनुवादक पुष्कर 'गुप्तेश्वर' रचित "श्रीरामचरित मानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" (शास्त्रीय संगीत के रागों के काव्यसूत्र की अनुपम पुस्तक) का लोकार्पण श्रीनादब्रह्म संस्थान एवं सहज प्रकाशन द्वारा सूचना केंद्र सभागार में साहित्य तथा संगीत के सुधिजनों की उपस्थिति में किया गया। श्रीनादब्रह्म संस्थान के महासचिव अमित राव ने बताया कि लोकार्पण समारोह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देव कोठारी (राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष) की अध्यक्षता व संगीतकार डॉ. प्रेम भंडारी (मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पूर्व संगीत विभागाध्यक्ष) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि विजयेंद्रसिंह सारंगदेवोत लक्ष्मणपुरा…
