किराएदार हत्याकांड: राजपूत समाज और करणी सेना ने एमबी अस्पताल में किया प्रदर्शन
उदयपुर, 13 सितम्बर : शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक किराएदार की हत्या के बाद राजपूत समाज और करणी सेना के सदस्यों ने एमबी अस्पताल मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन किया। मृतक नरपत सिंह (30), सायरा निवासी, के परिवार के लोग और समाज के प्रतिनिधि पोस्टमार्टम नहीं करवाने का निर्णय लिया और कहा कि उनकी मांगे पूरी किए बिना वे शांत नहीं होंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह सेंदवाड़ा ने कहा कि परिवार को 51 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, मृतक…
