एकलिंग नाथ सेवा संगठन की ओर से होगा बसंत पंचमी पर सर्वसमाज के लिए दहेज मुक्त व निशुल्क सामूहिक विवाह
-सात फेरो के साथ बेटी बचाने, सनातन धर्म की रक्षा व शिक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा: आकाश बागडी -कोई शुल्क नहीं, सारा खर्चा संगठन की ओर से उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से दूसरा सर्वसमाज निशुल्क सामूहिक विवाह तथा तुलसी विवाह 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित होगा। सामूहिक विवाह में आर्थिक रुप से असक्षम 51 जोडो का विवाह करवाने का लक्ष्य रखा गया है। सामूहिक विवाह दहेज मुक्त होगा तथा सात फेरो के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, सनातन धर्म की रक्षा तथा बच्चों को शिक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा। सोमवार…
