भारतीय नौसेना कार रैली को किया रवाना
उदयपुर, 16 नवम्बर। पश्चिमी नौसेना कमान का आउटरीच कार्यक्रम के तहत निकाली गई कार रैली को रविवार सुबह फतहसागर की पाल से संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रथम राज नेवल यूनिट के केडेट हाथों में तिरंगा थामे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट कमाण्डर शकील अहमद, क्षैत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त प्रशिक्षक एवं खिलाडी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि भारतीय नौसेना के 33 कर्मिर्यो द्वारा संचालित 12 वाहनो वाली यह कार रैली मुम्बई स्थित नौसेना डॉकयार्ड के साहसिक कार्या और उसकी चिरस्थायी…
