थानों में नई कमान, आईजी गौरव श्रीवास्तव ने किए 78 निरीक्षकों के तबादले, 19 को उदयपुर में जगह
उदयपुर, 17 नवंबर : उदयपुर रेंज में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा दौर जारी है। इसी क्रम में उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने रविवार देर रात 78 पुलिस निरीक्षकों (एसएचओ) के व्यापक तबादले कर दिए। यह आदेश क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थानों में नए नेतृत्व को अवसर देने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। जारी सूची में 70 ऐसे एसएचओ शामिल हैं जो लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जबकि 8 निरीक्षक वर्तमान में अलग-अलग थानों पर तैनात थे। कुल 35 सीआई उदयपुर रेंज के एपीओ में चल रहे थे,…
