उदयपुर को मिलेगी फिल्म सिटी की सौगातःदी क्लिक सिटी जनवरी 2026 में होगी तैयार
-बॉलीवुड सेलिब्रिटीज करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, 40 से अधिक शूटिंग सेट होंगे मुख्य आकर्षण’ -उदयपुर में फिल्म सिटी का सपना हुआ पूरा उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर अब कला और मनोरंजन की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। बड़गाँव तहसील के डांगीयों की हुंदर गाँव में उदयपुर की सबसे आधुनिक फिल्म सिटी एंड लग्जरी स्टे-दी क्लिक सिटी का निर्माण अंतिम चरण में पहुँच चुका है। यह भव्य फिल्म सिटी जनवरी के आखिरी सप्ताह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारों की उपस्थिति में भव्य रूप से उद्घाटित की जाएगी। थीम आधारित 40 सेट्स होंगे तैयार-दी क्लिक सिटी के सुमित लेखारी…
