Udaipur News

सुरों की मंडली पहली बार करेगी संगीतमय अंताक्षरी 2025 का भव्य आयोजन अशोका पैलेस में

सुरों की मंडली पहली बार करेगी संगीतमय अंताक्षरी 2025 का भव्य आयोजन अशोका पैलेस में

उदयपुर की दस टीमें होंगी आमने–सामने उदयपुर, 13 दिसंबर। शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था सुरों की मंडली पहली बार भव्य स्तर पर “संगीतमय अंताक्षरी 2025 – प्रथम सत्र” का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर को शाम 3 बजकर 30 मिनट पर शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस में आयोजित होगा। उदयपुर शहर की दस उत्साही टीमें इस संगीत प्रतियोगिता में भाग लेंगी और गीत–संगीत के रोमांचक मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सम्पूर्ण आयोजन और मंच संचालन की जिम्मेदारी चेतना जैन और अमृता बोकडिया निभाएंगी, जो शुरुआत से अंत तक कार्यक्रम का समन्वय और प्रस्तुति संभालेंगी। सुरों…
Read More
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महसभा की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला महा मंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी के द्वारा समाज हित में अपने अमूल्य सुझाव दिए गए। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल ने भी आज की बैठक में शिरकत की। बैठक में चंद्रकांता अग्रवाल, लीलावती मित्तल, सपना गुप्ता, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, अंजना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल,सरिता अग्रवाल,रुचि अग्रवाल एवं रेखाजी अग्रवाल…
Read More
डॉ. शैलेन्द्र मेहता को समाज सेवा सम्मान से नवाजा

डॉ. शैलेन्द्र मेहता को समाज सेवा सम्मान से नवाजा

उदयपुर 11 नवम्बर / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मेहता को माधव विश्वविद्यालय आयोजित प्रथम राष्ट्रीय संगोष्ठी में कैंसर रोगी के पुनर्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य व फिजियोथेरेपी विधा में शोध एवं नवाचार के लिए समाज सेवा सम्मान से नवाजा गया।
Read More
सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री का जवाब: घटिया व निम्न गुणवत्ता वाले बीजों और कीटनाशकों को रोकने सरकार सख्त

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री का जवाब: घटिया व निम्न गुणवत्ता वाले बीजों और कीटनाशकों को रोकने सरकार सख्त

किसानों के हित में सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने संसद में किए प्रश्न, केंद्रीय मंत्री ने दिए जवाब -घटिया बीज व कीटनाशक के मामलों में न्यायालय से सजा दिलवाई गई उदयपुर। घटिया या निम्न गुणवत्ता वाले बीजों और कीटनाशकों के कारण किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। घटिया या निम्न-गुणवत्ता वाले कीटनाशकों के निर्माण, बिक्री या अवैध आयात में शामिल फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई के खिलाफ न्यायालय द्वारा भी फैसले दिए गए हैं। सांसद डॉ मन्नालाल…
Read More
मानवाधिकार दिवस पर करुणा वर्ष कार्यक्रम, महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

मानवाधिकार दिवस पर करुणा वर्ष कार्यक्रम, महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

उदयपुर/नाथद्वारा/राजसमंद। 10 दिसंबर बुधवार को मानवाधिकार दिवस तथा 1989 में तिब्बती धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा को प्रदत्त नोबेल शांति पुरस्कार की 36वीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर स्थित सामोर बाग में एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। करुणा वर्ष – परमपावन दलाई लामा की 90वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अवसर पर उदयपुर के सामोर बाग स्थित तिब्बती व्यापारी समुदाय एवं नाथद्वारा विधायक महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत तिब्बती समुदाय द्वारा लगभग 20,000 स्वेटर नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।…
Read More
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर 11 से 23 दिसंबर तक

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर 11 से 23 दिसंबर तक

उदयपुर, 10 दिसंबर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर के द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 11 से 23 दिसंबर तक उदयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों मे होगा। उक्त शिविरों का आयोजन पंचायत समिति बड़गांव में 11 दिसम्बर, पंचायत समिति गोगुन्दा में 12 दिसम्बर, पंचायत समिति झाडोल में 13 दिसंबर, पंचायत समिति कोटडा में 15 दिसम्बर, पंचायत समिति मावली में 16 दिसम्बर, पंचायत समिति वल्लभनगर में 17 दिसम्बर, पंचायत समिति गिर्वा में 17…
Read More
सूचना केंद्र भ्रमण से उत्साहित नजर आए बच्चे

सूचना केंद्र भ्रमण से उत्साहित नजर आए बच्चे

उदयपुर, 11 दिसंबर। शहर के अम्बावगढ़ क्षेत्र स्थित द जूनियर स्टडी विद्यालय के विद्यार्थियों को एक्सपोजर ट्रिप के तहत बारी बारी से सूचना केंद्र का अवलोकन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कक्षा 4 के लगभग 50 विद्यार्थियों का दल सूचना केंद्र पहुंचा।  विद्यार्थियों ने सूचना केंद्र के पुस्तकालय, वाचनालय एवं आर्काइव अनुभाग का भ्रमण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक व सूचना केंद्र प्रभारी गौरीकांत शर्मा ने बताया कि बच्चों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों, समाचार पत्रों व पत्रिकाओं को बड़े उत्साह से देखा। वाचनालय में अनुशासित अध्ययन प्रक्रिया की जानकारी मिलने से विद्यार्थी विशेष…
Read More
उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसम्बर को

उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसम्बर को

उदयपुर, 10 दिसम्बर। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कुल 1109  आवासीय भूखण्डों के आवंटन हेतु ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसम्बर को प्रात 11 बजे सामुदायिक केन्द्र, साउथ एक्स्टेंशन, बलीचा उदयपुर में  किया जाएगा। यूडीए आयुक्त राहुल जैन बताया कि ई- लॉटरी पूर्णतः ऑनलाईन माध्यम से,  पूर्ण पारदर्शिता के साथ, जिला कलेक्टर महोदय द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की जायेगी। आवेदक निर्धारित  तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर ई- लॉटरी की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकते हैं। लॉटरी के पश्चात सफल आवेदकों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर…
Read More
स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर सख्ती के निर्देश, ठोस कचरा प्रबंधन समिति एवं स्पेशल टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर सख्ती के निर्देश, ठोस कचरा प्रबंधन समिति एवं स्पेशल टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

उदयपुर, 10 दिसंबर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के प्रकरण संख्या 606/2018 के अंतर्गत गठित स्पेशल टास्क फोर्स तथा ठोस कचरा निस्तारण समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल शरद सक्सेना, स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार, सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य तथा विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर गीले एवं सूखे कचरे का पृथकीकरण, पृथक परिवहन, एमआरएफ प्लांटों के प्रभावी संचालन, सार्वजनिक स्थानों की…
Read More
12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी से

12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी से

उदयपुर, 10 दिसम्बर। 12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता आगामी 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक उदयपुर में प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिला कलक्टर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विविध समितियां गठित की हैं। उधर, उदयपुर संभाग की टीमों का चयन अब 15 दिसम्बर के स्थान पर 22 दिसम्बर को किया जाएगा। गांधी ग्राउण्ड व खेलगांव में होगा चयन ट्रायल अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी ने बताया कि टेबल टेनिस महिला एवं पुरूष, वॉलीबाल पुरूष, कबड्डी महिला एवं पुरूष, बैडमिंटन महिला एवं…
Read More
error: Content is protected !!