संसद में मेवाड: सांसद डॉ रावत ने रेलवे स्टेशन से जुडे गांव-कस्बों तक पहुंचने के लिए पक्की सडक के निर्माण की मांग रखी
-ऋषभदेव रोड़, पाड़ला व सेमारी रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर जाने पक्की सडक ही नहीं उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने देश भर में यात्रियों की सुगमता के लिए रेलवे स्टेशन से जुडे गांव-कस्बों तक पहुंचने पक्की सडक का निर्माण करवाने की मांग संसद में रखी। सांसद डॉ रावत ने संसद में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत बताया कि देशभर में अनेक ऐसे ग्रामीण क्षेत्र के रेलवे स्टेशन हैं, जहां से निकटवर्ती गांव-कस्बों तक पहुंचने के लिए स्थायी पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है। इसके कारण हजारों रेल यात्रियों एवं स्थानीय ग्रामवासी रेलवे स्टेशन तक आने-जाने में कठिनाइयों…
