आईसीएआई चेयरमैन सीए रेखा सोमानी फाउण्डेशन में अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर मोटिवेट किया
उदयपुर। आईसीएआई प्रेसीडेन्ट सीए चरणजोतसिंह नंदा ने आज अपने उदयपुर प्रवास के दौरान सीए रेखा सोमानी फाउण्डेशन में सीए कोर्स हेतु अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें मोटिवेट किया। फाउण्डेशन संस्थापक सीए देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि आईसीएआई प्रेसीडेन्ट आज उदयपुर में चल रही काॅन्फ्रेन्स में उदयपुर आये थे। उसमें से समय निकाल कर फाउण्डेश्न द्वारा होनहार छात्राओं के लिये चलाये जा रहे निःशुल्क सीए कोर्स में अध्ययनरत छात्राओं से मिलने के लिये पंहुचे। जहंा उन्होंने छात्राओं से फाउण्डेशन द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं सीए द्वारा दी जा रही कोचिंग के सन्दर्भ में बात की। इन सभी से सन्तुष्ट…
