Udaipur News

उदयपुर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व

उदयपुर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व

उदयपुर। राजकीय विद्यालय बड़गांव में दिल्ली प्रदेश के पूर्व महामंत्री एवं विकसित भारत के ब्रांड एम्बेसेडर नमो ऐप नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल के उदयपुर प्रवास पर देशव्यापी संकल्प एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलजीत चहल ने कहा कि एक पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित भविष्य देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि अधिक से अधिक…
Read More
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अब राष्ट्र निर्माण से आगे ग्लोबल निर्माण की और अग्रसर है : राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणज्योत सिंह नंदा

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अब राष्ट्र निर्माण से आगे ग्लोबल निर्माण की और अग्रसर है : राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणज्योत सिंह नंदा

- एक दुजे से संवाद कर देशहित का लिया संकल्प, देशभर से 1500 से अधिक सीए बने साक्षी - दो दिवसीय कॉफ्रेंस में नो सत्रों में हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा   उदयपुर, 21 दिसम्बर। झीलों की नगरी में 1500 से अधिक सीए की मौजूदगी में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘प्रज्ञान’ का समापन मुख्य अतिथि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरणज्योत सिंह नंदा के जोश भरे संवाद के साथ हुआ।  उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि इंस्टिट्यूट अपने मेंबर्स व स्टूडेंट्स के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और सामाजिक बदलाव के अनुसार अपने…
Read More
युवा शक्ति बनी राष्ट्र निर्माण की धुरी उदयपुर में भाजपा का प्रभावशाली युवा सम्मेलन संपन्न

युवा शक्ति बनी राष्ट्र निर्माण की धुरी उदयपुर में भाजपा का प्रभावशाली युवा सम्मेलन संपन्न

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को युवा सम्मेलन का सफल आयोजन नेशनल मिष्ठान भंडार सेक्टर 4 में किया गया। सम्मेलन में युवाओं में राष्ट्रनिर्माण आत्मनिर्भरता एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे मजबूत इकाई है और आने वाले समय में भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में युवाओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति…
Read More
नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

उदयपुर, 21 दिसम्बर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को खामगांव, कोटड़ा में आयोजित विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना। इस सेवा शिविर में 5000 से अधिक आदिवासी, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों ने भोजन व आवश्यक सामग्री का लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में गरीब, असहाय एवं आदिवासी परिवारों को राहत प्रदान करना रहा। शिविर के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान वर्षों से निःस्वार्थ…
Read More
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायों को मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायों को मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया

उदयपुर। महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि आज जिला इकाई द्वारा बलीचा स्थित गौशाला में गायों को एक मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सह सचिव घनश्याम मित्तल,महिला प्रकोष्ठ महा मंत्री रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीलावती मित्तल, अमिता भंडारी सरिता अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। गो शाला की सचिव सुमन बॉस द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Read More
सन्त शिरोमणि हिरदाराम की पुण्यतिथि पर सुखमणि साहब के पाठ का आयोजन

सन्त शिरोमणि हिरदाराम की पुण्यतिथि पर सुखमणि साहब के पाठ का आयोजन

उदयपुर। सन्त शिरोमणि हिरदाराम की पुण्यतिथि पर श्री झूलेलाल सेवा समिति की ओर से सुख धाम सेक्टर 9 में सुखमणि साहब के पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य पाठी हरीश रिझवानी के नेतृत्व में संगत की महिला पुरुषों ने पाठ किया। अध्यक्ष प्रताप चुघ ने सन्त हिरदाराम के जीवन के बारें में बताया कि किस तरह से उन्होने समाज सेवा को आगे बढ़ाया एव बैरागढ भोपाल में विद्यालय, महाविद्यालय, अस्पताल आदि बनवाये एव सभी को समाज सेवा के लिये प्रेरित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर झांबानी ने सन्त जी की प्रेरणा से उदयपुर में चल रहे प्रकल्पों के बारे में जानकारी…
Read More
13 दिवसीय नाकोड़ा पदायात्रा संघ रवाना

13 दिवसीय नाकोड़ा पदायात्रा संघ रवाना

उदयपुर। श्री नाकोडा भैरव मित्र मण्डल उदयपुर के तत्वावधान में 13 दिवसीय तृतीय नाकोड़ा पैदल यात्रा संघ आज रवाना हुआ। मण्डल सस्थापक सुधीर दशोरिया ने बताया कि यह 13 दिवसीय यात्रा आज आयड जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई तथा नये साल की 2 जनवरी 2026 को नाकोडा जी तीर्थ पर पंहुचेगी। मण्डल के श्रीपाल मुणेत ने बताया कि 3 जनवरी को श्री पाश्र्वनाथ भगवान तथा भैरव देव को विशाल वरघोडे के साथ 56 भोग, चुरमा भोग अर्पण किया जायेगा। मण्डल अध्यक्ष नितेश धनावत ने बताया कि आयड जैन मंदिर मे पधारे हुए सभी भक्तो के लिये राकेश धनावत की तरफ…
Read More
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने किए समयांतक मणि शिवलिंग के दर्शन

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने किए समयांतक मणि शिवलिंग के दर्शन

शिवलिंग की पूजा—अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना चित्तौड़गढ़, 20 दिसंबर: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने चितौड़गढ़ के बद्रीनाथ धाम स्थित श्री राजयोगी मेवाड़ मठ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग परंपरा से जुड़े समयांतक मणि शिवलिंग के अंशों के दर्शन किए। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण और विश्व कल्याण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मेवाड़ धर्म प्रमुख श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताते हुए समाज में चेतना जागृत करने वाला प्रतीक कहा। इस अवसर को सनातन धर्म की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण माना जा…
Read More
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई’: 10 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई’: 10 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर की कार्रवाई, 6 किलो एमडी और 3 किलो अफीम, एक पिस्टल सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद जयपुर 20 दिसंबर। हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के कुशल निर्देशन में जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद कर दो शातिर तस्करों को दबोचा है। एसपी हरी शंकर द्वारा जिले में अवैध धंधों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…
Read More
मार्बल फैक्ट्री में चोरी, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

मार्बल फैक्ट्री में चोरी, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

उदयपुर, 20 दिसंबर : ऋषभदेव थाना पुलिस ने मार्बल फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पाटुना चौक निवासी अविनाश भाणावत ने 16 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी फैक्ट्री अशोक भाणावत मार्बल्स प्रा.लि. कल्लाजी मंदिर के पास एनएच-48 पर स्थित है। 12 दिसंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच दो महिलाएं और दो युवक फैक्ट्री परिसर में घुसकर कॉपर केबल, भारी लोहे का सामान, घन मेटल सामग्री और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। इस पर थाना ऋषभदेव में मामला दर्ज कर जांच…
Read More
error: Content is protected !!