लदानी में सांसद सीपी जोशी ने किये आठ लोकार्पण
फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के लदानी में बुधवार को चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण किये। सम्पर्क सड़क एन एच 162 से खेमपुर वाया माल का खेड़ा, लदानी स्कूल में चारदीवारी निर्माण कार्य, टीन शैड निर्माण कार्य, कक्षा -कक्ष निर्माण कार्य, लदानी बड़ला वाला बावजी के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु भवन निर्माण कार्य, लदानी एवं माल का खेड़ा में शमशान विकास कार्य सहित एक ही दिन एक साथ ही आठ कार्यों का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि पुष्कर लाल तेली देहात जिलाध्यक्ष एवं कृष्ण…
