म्यूजिकल सिंफनी ने नए अंदाज में बांधा समां
-शिल्पग्राम उत्सव का चमकदार व धमकदार समापन -विभिन्न प्रदेशाें की संस्कृतियां हुई फेस्टिवल में साकार उदयपुर। म्यूजिकल सिंफनी में शामिल करीब तीन दर्जन लोक वाद्ययंत्रों ने जब शिल्पग्राम की फिजाओं में धमकदार संगीत को घोला, तो श्रोता सम्मोहित से हो गए। विभिन्न राज्यों के फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स सारंगी, बांसुरी, मादल, रबाब, मोरचंग और पुंग ने जब एक दूसरे से सवाल-जवाब करने के अंदाज में ताल मिलाई तो समूचा तमाम सामयीन मंत्रमुग्ध हो वाह-वाह कर उठे। जिसने भी सिंफनी को इस नए रूप में देखा और सुना, वह दिल से दाद दिए बगैर नहीं रह सका। यह धमाकेदार परफोरमेंस पश्चिम क्षेत्र…
