नववर्ष का स्वागत सकारात्मक सोच, संयम और संस्कारों के साथ हो : जोशी
"2026 का स्वागत दूध से करें, शराब से नहीं": भाजपा युवा मोर्चा का अभिनव आयोजन उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उदयपुर शहर द्वारा नववर्ष 2026 के स्वागत के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी और सामाजिक चेतना जागृत करने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। शराब नहीं, दूध से करें 2026 का स्वागत के संकल्प के साथ सूरजपोल चौराहे पर आमजन को दूध वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्तौड़गढ़ सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा और भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ द्वारा की गई। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने उपस्थित जनसमूह…
