उदयपुर को वाय श्रेणी का दर्जा देने को लेकर सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र
-जनसुनवाई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से उठाई गई थी मांग -वाय श्रेणी में आने पर कर्मचारियों को मिलेगा एचआरए का लाभ उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने उदयपुर शहर को ’वाय श्रेणी में वर्गीकृत करने को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा जिला परिषद् सभागार में रखी जनसुनवाई में निजी सहायक संवर्ग महासंघ, जिला कलक्टर कार्यालय के लिपिक संवर्ग, राजस्थान कम्प्यूटर अधीनस्थ कर्मचारी संघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने यह मांग रखी थी। सांसद डॉ रावत ने पत्र में बताया कि…
