उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा
शहर में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई 4 दिवसीय परीक्षा, 1 लाख 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल मंगलवार को दो परियों में क्रमशः 84.38 एवं 85.80 फीसदी रही उपस्थिति उदयपुर, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरुप प्रदेश में युवाओं को रोजगार प्रदान करने तथा भर्ती परीक्षाएं निष्पक्ष और निर्विवाद रूप से संपन्न कराने की दिशा में सरकार निरंतर रूप से सफल हो रही है। विगत चार दिनों से शहर में आयोजित हो रही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला…
