महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल्स एवं समाजसेवियों की पांचवी बिजनेस मीट सम्पन्न
उदयपुर। उदयपुर वीमेन राइजिंग एवं सांतूर मॉम्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल्स एवं समाजसेवियों की पाँचवी बिज़नेस मीट-अप आयोजित की गई। उदयपुर वीमेन राइजिंग एवं सांतूर मॉम्स क्लब की संस्थापक सुनीता सिंघवी ने बताया कि इस मीट का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, उन्हें आत्मविश्वास देना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।यह मंच महिलाओं के लिए निरंतर सशक्त अवसर प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम की मेज़बानी डॉ. स्वालेहा खातून द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मलय चक्रवर्ती, पूर्व प्रबंधक (वित्त) हिंदुस्तान जिंक थे। जिन्होंने अपने अनुभव और प्रेरणादायक विचारों से…
