डाइट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की गतिविधि
बहुभाषिक शिक्षा के एम टी की कैपिसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग शुरू उदयपुर 30 जनवरी। ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की गतिविधियों के अन्तर्गत बहुभाषिक शिक्षा के दक्ष प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण गुरुवार को प्रारंभ हुआ जिसमें उदयपुर तथा सलूम्बर जिले के सभी ब्लॉक से कुल 68 संभागी भाग ले रहे हैं। डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या ने सभी संभागियों को एनईपी-2020 की अपेक्षाओं तथा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संभागियों का आह्वान किया कि वे भलीभांति प्रशिक्षण ले कर जायें ताकि सम्बंधित ब्लॉक में शिक्षकों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर सकें।प्रशिक्षण…
