गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल, आज वाहन रैली
उदयपुर। शहर के गणेशनगर पहाडा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाओं की टोली रोजाना शाम को घर-घर पीले चावल देकर न्यौता दे रही हैं। सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। शनिवार को क्षेत्र में विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी। समिति के संयोजक डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष योजना के अंतर्गत गणेशनगर में 1 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए बस्ती की प्रत्येक गली को घटशः विभाजित किया गया जिसके माध्यम से प्रतिदिन पीले चावल एवं निमंत्रण पत्रक…
