Udaipur News

भीण्डर में ग्राम उत्थान शिविर के दौरान कृषकों को मिलें लाखों के लाभ

भीण्डर में ग्राम उत्थान शिविर के दौरान कृषकों को मिलें लाखों के लाभ

उदयपुर, 6 फरवरी। भू-अभिलेख वृत्त भीण्डर में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर भीण्डर में हुआ। कैंप में कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पाईपलाईन योजना में 42 कृषकों को प्रति कृषक 15 हजार रुपये की दर से कुल 6 लाख 30 हजार रुपये तथा बेलो से खेती योजना में 48 कृषकों को प्रति कृषक 30 हजार रुपये की दर से कुल 14 लाख 40 हजार रुपये के अनुदान स्वीकृत किए गए। इसी प्रकार फार्मपौण्ड योजना के तहत 3 कृषकों को प्रति कृषक 63 हजार रुपये की दर…
Read More
कक्षा 9 व 11 की समानान्तर प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी को

कक्षा 9 व 11 की समानान्तर प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी को

उदयपुर, 6 फरवरी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं 11 के लिए रिक्त सीटों पर समानान्तर प्रवेश परीक्षा दिनांक शनिवार 07 फरवरी को आयोजित होगी। प्राचार्य घनश्याम मीना ने बताया कि कक्षा 11 हेतु पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली एवं कक्षा 9 हेतु राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल, स्कूल जवानजी का खेड़ा मावली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने बताया कि समस्त पंजीकृत अभ्यर्थीयों के लिए कक्षा 9वीं की परीक्षा का समय प्रातः 11ः15 से दोपहर 1ः45…
Read More
ग्राम उत्थान शिविर फलासिया में किसानों को मिली बड़ी सौगात, पॉलीहाउस व सोलर पम्प हेतु मिला लाखों का अनुदान

ग्राम उत्थान शिविर फलासिया में किसानों को मिली बड़ी सौगात, पॉलीहाउस व सोलर पम्प हेतु मिला लाखों का अनुदान

उदयपुर, 06 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से कृषक वर्ग सहित आमजन शिविरों का भरपूर लाभ मिल रहा है और वे मुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित सरकार की खुले दिल से सराहना कर रहे है। फलासिया में गुरुवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान उद्यान विभाग उदयपुर द्वारा किसानों को कृषि उन्नयन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देते हुए पॉलीहाउस निर्माण एवं सोलर पम्प स्थापना के कार्यादेश प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग उपनिदेशक डॉ कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि बिछीवाड़ा क्षेत्र के किसान सूर्यप्रकाश मेघवाल एवं  मगनलाल…
Read More
भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा और हर्षोल्लाह से मना प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर का जन्मदिन

भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की घोषणा और हर्षोल्लाह से मना प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर का जन्मदिन

उदयपुर ।। पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 8 फरवरी को सभी शक्ति केंद्रों पर नए सीमांकन के आधार पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी घोषित की गई। 10 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 फरवरी को  वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी एवं विचारक भानु कुमार कुमार शास्त्री की जन्मतिथि के अवसर पर विशेष…
Read More
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम: बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम: बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम

फतहनगर। दोनों शैक्षिक ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।  टेलीविजन पर लाईव कार्यक्रम प्रसारित किया गया।  विद्यार्थी केन्द्रित गतिविधियों  के तहत आयोजन किया गया।  परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नवें संस्करण अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित संवाद प्रातःकाल दस बजे से विभिन्न सोशल मिडिया पर प्रसारित किया गया।  मावली ब्लॉक के भीमल, मोरठ, आमली, गादोली, जावड़, फलीचड़ा, बोयणा, चंगेड़ी, खेमपुर, थामला, महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ सहित ब्लॉक के निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाईव प्रसारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।  घासा ब्लॉक के धूणीमाता, महुड़ा, मांगथला, नऊवा, डबोक, पलाना…
Read More
सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का प्रस्ताव निरस्त करने रेल मंत्री को लिखा पत्र

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का प्रस्ताव निरस्त करने रेल मंत्री को लिखा पत्र

-सांसद ने रेल मंत्रालय, भारत सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी की -उदयपुर दिल्ली व उदयपुर-सूरत वन्दे भारत ट्रेन शुरु करने की मांग रखी -उमरड़ा में रेलवे यार्ड को आगे बनाने की भी मांग रखी उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की भूमि को व्यवसायिक एवं आवासीय लीज पर दिए जाने संबंधी ई-निविदा को निरस्त करने का आग्रह किया है और यह जमीन आगामी रेल सेवाओं के विस्तार की आवश्यकताओं के लिए आरक्षित रखने की मांग की है। इसके साथ ही सांसद डॉ रावत ने…
Read More
एशियन लेक्रोज गेम्स भारत का दबदबा जारी

एशियन लेक्रोज गेम्स भारत का दबदबा जारी

पुरुषों ने भी पाकिस्तान को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश, मुकाबला इराक से   मेजबान को हरा महिलाएं भी फाइनल में, मुकाबला पाकिस्तान से उदयपुर, 05 फरवरी। सऊदी अरब के रियाद में चल रहे एशियाई लैक्रोज गेम्स 2025-26 में भारत की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से फाइनल में प्रवेश किया। भारत के दल प्रबंधक इमरान लारी ने बताया कि प्रतियोगिता के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को 12-7 से पराजित किया। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के स्थानीय समर्थकों के उत्साह वर्धन के बीच शानदार मुकाबला खेला…
Read More
रीको औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अवाप्त निजी भूमि अधिग्रहण के बदले खातेदारों को मिलेगी विकसित भूमि

रीको औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अवाप्त निजी भूमि अधिग्रहण के बदले खातेदारों को मिलेगी विकसित भूमि

उदयपुर, 5 फरवरी। रीको की ओर से अधिग्रहित भूमि के खातेदारों को नकद मुआवजे के एवज में विकसित भूमि के आवंटन करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उदयपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अवाप्त भूमि से संबंधित खातेदारों के लिए आयोजित होगा। रीको के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय पण्डया ने बताया कि यह शिविर 10 एवं 11 फरवरी  समय प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक स्थान रीको कार्यालय मादडी औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 2 में आयोजित किया जायेगा। पंड्या ने बताया कि नई नीति के तहत जिन खातेदारों की भूमि का…
Read More
उदयपुर में बीसीआई एजुकेशन की ‘वर्क प्लेस विजिट’ संपन्न: नवाचारों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों व बाल विकास के समग्र दृष्टिकोण पर हुई चर्चा

उदयपुर में बीसीआई एजुकेशन की ‘वर्क प्लेस विजिट’ संपन्न: नवाचारों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों व बाल विकास के समग्र दृष्टिकोण पर हुई चर्चा

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के एजुकेशन चैप्टर की ओर से न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस) में ‘वर्क प्लेस विजिट’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं बीसीआई सदस्यों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन की अध्यक्ष अलका शर्मा, जो उदयपुर के शिक्षा जगत की लिविंग लीजेंड मानी जाती हैं एवं अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं, ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय में अपनाई जा…
Read More
यूनियन बजट 2026, आयकर संशोधन, नीतिगत दिशा, जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर किया संवाद

यूनियन बजट 2026, आयकर संशोधन, नीतिगत दिशा, जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर किया संवाद

- भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान में ‘बजट टॉक’ का आयोजन उदयपुर, 5 फरवरी। सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान में (सीआईआरसी) द्वारा सीपीई कमेटी के अंतर्गत ‘बजट टॉक’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक प्रोफेशनल्स सीए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बजट एवं जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से आए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय झंवर एवं अधिवक्ता श्री जतिन हरजई ने अपने सत्रों में…
Read More
error: Content is protected !!