सेवा, सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा का संकल्प, इनरव्हील दीवास की चेयरमैन विजिट में नए सेवा प्रकल्पों की शुरुआत
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट (व्ब्ट) रविवार को उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता को लेकर क्लब की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी सेवा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव ने क्लब की गतिविधियों का अवलोकन कर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत में प्रस्तुत मनमोहक ‘कथक जुगलबंदी’ से हुआ। धारा बयावत एवं अर्पिता शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसका…
