डीपीएस उदयपुर के आर्यन शर्मा बने सबसे कम उम्र के पैरा बैडमिंटन सीनियर नेशनल चैंपियन
उदयपुर। डीपीएस उदयपुर के 16 वर्षीय छात्र आर्यन शर्मा ने हैदराबाद में 6 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित 7वीं पैरा सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की ैस्-4 सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मात्र 16 वर्ष की आयु में आर्यन अपनी सीनियर कैटेगरी के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे। नॉक-आउट प्रणाली में आयोजित इस चैंपियनशिप में आर्यन ने क्वालीफाइंग राउंड से लेकर फाइनल तक लगातार अपने सभी 7 मुकाबले जीतकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। सेमीफाइनल में उन्होंने विश्व…
