जिले में 17303 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य
लीड बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक वार्षिक साख योजना 2026-27 का अनुमोदन उदयपुर, 11 मार्च। मार्गदर्शी बैंक कार्यालय, उदयपुर की जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं जिला परिषद सीईओ रिया डाबी की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में आगामी वित्तवर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक साख योजना का भी विमोचन एवं अनुमोदन किया गया। बैठक में जिले की जमा-अग्रिम के मूलभूत आकड़ों, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण उपलब्धि, साख-जमा अनुपात, कृषि ऋण एवं अन्य केंद्र/राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के ऋण आवेदनों की प्रगति की पर चर्चा…
