भाजपा शहर जिला उदयपुर का होली स्नेह मिलन समारोह 29 मार्च को
उदयपुर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार 29 मार्च को किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड ने बताया कि सायं 4:00 बजे से प्रारंभ होने वाला यह समारोह आर.के. चौराहा स्थित श्री कृष्ण वाटिका में आयोजित होगा जिसमें शहर जिले के 12 मंडलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। राठौड ने बताया कि इस समारोह में पूर्व एवं वर्तमान जन प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित समस्त कार्यकारिणी प्रदेश पदाधिकारी संगठन के प्रदेश पदाधिकारी संगठन मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्षद…
