तीन दिवसीय मामा अमान फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
मेवाड़ की 27 टीमें ले रही है भाग
उदयपुर 28 मार्च / भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मामा अमान फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर हुआ।
आयोजन अध्यक्ष प्रो. रेणू राठौड ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्ड विजेता  अशोक कुमार ध्यानचंद, प्रबंध निदेशक  मोहब्बत सिंह राठौड़  संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह ताणा, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया। यह प्रतियोगिता परंपरानुसार अनवरत आयोजित हो रही है तथा यह मेवाड़ की सबसे पुरानी प्रतियोगिताओं में से एक है।
प्रतियोगिता में मेवाड़ अंचल के विभिन्न क्षेत्रों की 27 टीमे भाग ले रही है। पहला मैच प्रातः कालीन सत्र में गुड मॉर्निंग क्लब एवं वायबीएफसी डबोक के मध्य खेला गया, जिसमें गुड मॉर्निंग क्लब विजेता रहा।
इस अवसर पर अर्जुन अवार्ड विजेता  अशोक कुमार ध्यानचंद ने टीमों के खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले, हार जीत कोई मायने हीं रखती है।
इस अवसर कार्यकारिणी सदस्य करण सिंह  उमरी, नवल सिंह  जूड़, वि प्र सभा सदस्य चंद्रवीर सिंह करेलिया,  अतीत सिंह,  जयदीप सिंह चुंडावत, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ ऊम सिंह राठौड़ ,नाहर सिंह झाला ने  उपस्थित रहकर सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!