महावीर जैन परिषद के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य संयोजक फत्तावत का किया अभिनंदन
- फत्तावत के निर्देशन में हुए पिछले पांच दशकों में कई उल्लेखनीय कार्यों को मिली सराहना उदयपुर, 30 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत का भव्य अभिनंदन किया गया। इस विशेष अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों ने फत्तावत के नेतृत्व, सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की । परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि फत्तावत अनेक सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में…
